भारत की गिरती जी.डी.पी. एक समस्या

वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो चुकी है हालांकि जन जागरूकता इस विषय में थोड़ी कम है। जी.डी.पी. अर्थात सकल घरेलू उत्पाद एक वर्ष के भीतर देश में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य का आकलन इसके अंतर्गत किया जाता है।

जलवायु परिवर्तन के कारण बच्चों और युवाओं ने 33 देशों पर किया मुक़दमा दर्ज

पुर्तगाल में चार बच्चों और दो नवयुवकों ने मिलकर 33 देशों पर केस कर दिया है। केस करने का कारण जलवायु में हो रहा परिवर्तन है। इस परिवर्तन का कारण इन 33 देशों को बताया गया है। यह मुक़दमा मानवाधिकार मामलों के यूरोपीय कोर्ट में दर्ज कराया गया है जो स्ट्रांसबर्ग में स्थित है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक जनकल्याणकारी एवं माइक्रो क्रेडिट स्कीम है, जिसकी शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2020 को किया गया.आपको बता दें कि इस योजना को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के नाम से भी जाना जाता है.

हिंदी दिवस क्या है?और यह क्यों मनाया जाता है?

आपको बता दें कि हर साल 14 सितंबर को पूरे भारत देश में “हिंदी दिवस” बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है|14 सितंबर,1949 को भारत की संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा के रूप में दर्जा दिया गया|और फिर साल 1953 में हिंदी भाषा को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के उद्देश्य से राष्ट्रभाषा प्रचार समिति,वर्धा के द्वारा बहुत अनुरोध करने पर पूरे भारतवर्ष में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा|

श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री कौन हैं?

वर्तमान में महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के प्रधानमंत्री हैं| प्रधानमंत्री बनने से पहले सन् 2005 से 2015 तक ये श्रीलंका के राष्ट्रपति रह चुके हैं ।

पद्मावती कौन थीं जिनका निधन 103 साल की उम्र में हुआ?

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पद्मावती का निधन कोरोना वाइरस संक्रमण की वजह से 29 अगस्त, 2020 को हो गया । उनकी उम्र 103 साल की थी ।

अयोध्या का राम मंदिर

अयोध्या श्री राम का जन्मस्थान है। भारत में हिंदुओं के 7 प्रमुख और पवित्र तीर्थस्थल हैं जिनमें से एक अयोध्या है। अयोध्या में राम मंदिर पर काफी पुराने समय से विवाद चलता आ रहा है। इसी के चलते 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया जो राम मंदिर के पक्ष में था।

मॉरीशस में तेल रिसाव – पर्यावरणीय आपातकाल

यह घटना मॉरीशस के दक्षिण- पूर्व में स्थित ब्लू बे मरीन पार्क के पास हुई| एक जापानी जहाज़ जो 4000 टन ईंधन ले जा रहा था, मूंगा चट्टान से टकरा गया| जहाज़ दो हिस्सों में विभक्त हो गया| जिसके कारण हिंद महासागर में 1000 टन से भी अधिक तेल फैल गया|

नाबार्ड(NABARD) क्या है?और यह कैसे कृषि एवं ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

नाबार्ड(NABARD) एक सर्वोच्च बैंक है|जिसका पूरा नाम राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक यानी(NATIONAL BANK For AGRICULTURE &RURAL DEVELOPMENT) है|यह बैंक महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है|आपको बता दें कि नाबार्ड के कुल 28 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जो कि पूरे देशभर में मौजूद हैं| जिसके द्वारा यह अपने सभी कार्यों को बिना किसी रूकावट के शीघ्र से शीघ्र करते हैं|

कमला हैरिस कौन है? इनका इंडिया से क्या रिश्ता है?

कमला हैरिस एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं|उनका जन्म 20 अक्टूबर,1964 को ऑकलैंड, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था|उनके पिता(डोनाल्ड हैरिस) एक अफ्रीकी हैं, जो इस समय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं|जबकि उनकी माता(श्यामा गोपालन हैरिस) एक कैंसर शोधकर्ता थी|वह एक भारतीय थी जो चेन्नई की रहने वाली थी| जिनका साल 2009 में देहांत हो गया था|आपको बता दें कि कमला हैरिस ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की|इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून यानी लॉ की पढ़ाई भी की है|वह एक व्यवहारिक उदारवादी नेता के तौर पर जानी जाती है|