हमारे लेखक

अग्रिम वैश्य

अग्रिम वैश्य – लेखक

अग्रिम कक्षा 9 का छात्र है। वह एपीजे स्कूल, खारघर, मुंबई में पढ़ता है। उसे फुटबॉल खेलना, साइकिल चलाना और चित्र बनाना अच्छा लगता है। वह बड़े होकर IT इंजीनीयर बनना चाहता है ।

गीतांजलि

गीतांजलि – लेखक

गीतांजलि हिन्दू विश्वविद्यालय से अपनी बीए की शिक्षा प्राप्त कर रही है। उसे कविता एवं लेख लिखना पसंद है। उसकी रुचि भाषण एवं वाद- विवाद और शोध-पत्र में भी है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। उसका लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना है।

आयुषी साहा

आयुषी साहा – लेखक

आयुषी दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.एस.सी की शिक्षा प्राप्त कर रही है। उसे मशहूर हस्तियों की आत्मकथाएँ पढ़ने में विशेष रुचि है। उसकी मधुबनी कला और भाषण की रूपरेखा तैयार करने में दिलचस्पी है। वह खुद को आने वाले वर्षों में एक ‘सामुदायिक कार्यकर्ता’ के रूप में देखना चाहती है और पूरी क्षमता से देश की सेवा करना चाहती है।

मनीषा

मनीषा – लेखक

मनीषा कक्षा 10 की छात्रा है। उसे विज्ञान से जुड़े हुए विषय पढ़ना और लिखना पसंद है। उसकी रुचि गाना गाने और चित्र बनाने में भी है।

प्रिया

प्रिया – लेखक

प्रिया कक्षा 10 की छात्रा है। वह बहुत ही शर्मीली स्वभाव की है और वह अपने विचार लेख के ज़रिये ही व्यक्त करती है। वह बोलती कम है और लिखती ज़्यादा है। उसे बड़े व्यक्तित्व वाले लोगों की आत्मकथाएँ पढ़ना और लिखना पसंद है।

शाहिद

शाहिद – लेखक

शाहिद कक्षा 11 का छात्र है। उसकी रुचि कंप्यूटर और हार्डवेर में है। उसे खेल से जुड़े विषय पर लिखना पसंद है। अपने खाली समय में वह खेल से जुड़े समाचार पढ़ता है।