कोरोनावाइरस के लिए फेलुदा पेपर स्ट्रिप टेस्ट किट

फेलुदा स्ट्रिप टेस्ट भारत की CRISPR (सीआरआईएसपीआर) जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है। फेलुदा की फुल फॉर्म FNCAS9 Editor Linked Uniform Detection Assay है। फेलुदा पेपर स्ट्रिप टेस्ट RT-PCR जितना ही सही नतीजा देता है। हालांकि RT-PCR के नतीजे आने में काफी ज्यादा वक्त लग जाता है लेकिन फेलुदा के नतीजे 30 मिनट में आ जाते हैं। इसे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी मंजूरी दे दी है।

BECA (बेका) एग्रीमेंट क्या है?

मंगलवार, 27 अक्टूबर, 2020 को अमेरिका और भारत दोनों देशों के बीच में BECA(बेका) यानी बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट साइन किया गया है| यह एग्रीमेंट दोनों देशों के बीच हुई ‘टू प्लस टू’ मिनिस्ट्रियल स्तर की बातचीत के दौरान साइन किया गया है| इस मीटिंग में भारत के विदेश मंत्री “एस.जयशंकर” व रक्षा मंत्री “राजनाथ सिंह” मौजूद थे|

भारतीय वायुसेना दिवस

भारत देश अपने सुविकसित सशक्त सेना बलों के लिए सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। भारत में प्रमुख रूप से तीन सैनिक बल हैं – जल सेना, थल सेना और वायु सेना । वायु सेना बल का देश की सुरक्षा में एक विशेष महत्व है जिसे दर्शाने के लिए वायु सेना दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत में हर 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। लगभग 1,500 विमानों और 1,70,000 कर्मियों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।

एक भूभाग और दो दावेदार : आर्मेनिया और अज़रबैजान

“वसुधैव कुटुंबकम्” यह संसार एक परिवार है, पर फिर भी हम अपने ही परिवार में रहने वाले लोगों को मार रहें हैं, वो भी एक जमीन के टुकड़े के लिए।

भारत का प्रगति की ओर एक नया कदम : न्यूट्रिनो वेधशाला

प्रति सैकैण्ड लगभग 100 ट्रिलियन से अधिक न्यूट्रिनो की लहर हमारे शरीर से होकर गुजरती है। परन्तु हमें इसका एहसास नही होता है।

आईएनएस विराट का आखिरी सफ़र

भारतीय नौसेना का रिटायर विमानवाहक जहाज जिसका नाम आईएनएस विराट है, मुंबई से अपने आखिरी सफर के लिए रवाना किया गया। इसे गुजरात के अलंग में ले जाया गया जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड है। इसी यार्ड में विराट को भी तोड़ा जाएगा।

सर्वाधिक ऊँचाई वाली सुरंग: अटल सुरंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2020 को हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित अटल सुरंग का उद्दघाटन किया। उनके साथ रामनाथ सिंह, जय राम ठाकुर और विपिन रावत भी इस समारोह में शामिल थे। अटल सुरंग समुद्र तल से 3,000 मीटर ऊपर दुनिया की सबसे लंबी मोटर योग्य सुरंग है जो हिमाचल प्रदेश के परिवहन तंत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शुक्र गृह – जीवन के लिए नई उम्मीद की किरण

पिछले कई समय से वैज्ञानिक अन्य ग्रहों व चंद्रमा पर जीवन की खोज के लिए विभिन्न घटकों को ढूंढने का प्रयास करते आ रहे हैं । कुछ समय पहले इसी खोज में मंगल गृह पर भी यान भेजा गया था। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए शुक्र गृह पर भी जीवन की उपस्थिति के संकेत मिले हैं। हाल ही में ‘नेचर एस्ट्रॉनॉमी’ में प्रकाशित एक लेख में वैज्ञानिकों ने शुक्र गृह के वातावरण में फॉस्फीन गैस के अंश मिलने की सूचना दी। वास्तव में यह खोज 2017 में की गई थी।

कैलिफोर्निया के आसमान का रंग नारंगी क्यूँ है?

अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में पिछले कुछ दिनो से अधिक भीषण आग लगी हुई थी । चारों और हाहकार मचा हुआ था जिसके कारण कई लोगों की मौत भी हुई और हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी के कारण आकाश का रंग भी नीले की जगह नारंगी हो गया । इसे देख कर ऐसा लगा कि मानो यह एक मंगल गृह हो। आजकल इस खबर की चर्चा सोशल मीडिया में आम है।

फ्लेमिंगो का आगमन – मुंबई में फ़ैली गुलाबी रंग की लहर

मुंबई के मेट्रोपोलिटन इलाक़े में हज़ारों की संख्या में फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षी इकट्ठे हुए हैं। ये प्रवासी पक्षी हर साल सर्दियों के मौसम में ईरान से यहां आते हैं। पिछले कुछ सालों से इनके आने की संख्या में कमी आ रही थी। लेकिन इस बार पिछले साल से 25 प्रतिशत अधिक फ्लेमिंगो का आगमन हुआ है। इस बार करीब 1.5 लाख फ्लेमिंगो को मुंबई में देखा गया है।