गीतांजलि द्वारा लिखित, 18 साल का छात्र

फीफा विश्व कप

फीफा विश्व कप एक प्रकार की अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। जिसका विस्तृत रूप  फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) है। इसकी स्थापना सर्वप्रथम 1930 में हुई थी। उसके बाद से यह निरंतर 4 वर्ष बाद आयोजित किया जाता है परंतु 1942 एवं 1946 में द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण यह आयोजित नहीं हो पाया था। यह विश्व कप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत लंबे समय से चला आ रहा है एवं प्रसिद्ध है। इसमें संपूर्ण विश्व भर से 32 देशों की टीमें हिस्सा लेती है। पिछली बार फीफा विश्वकप वर्ष 2018 में आयोजित किया गया था जिसमें फ्रांस की टीम विजयी रही थी।

फीफा विश्व कप 2022

इस बार फीफा विश्व कप 2022 में नवंबर महीने में शुरू होने वाला है। ये अरब सागरीय देश कत्तर में आयोजित होने वाला है। इसमें हर बार जैसे 32 टीमें ही भाग लेंगी। अभी तक लगभग 29 टीमें क्वालीफाई हो गई हैं। यह प्रतियोगिता 21 नवंबर से आरंभ होकर 18 दिसंबर तक चलेंगी।

फीफा 2022 का प्रयोजक: बायजूस

भारत की एजुकेशनल संस्था बायजू पूरी दुनिया में फीफा विश्वकप को स्पान्सर करने वाला पहला एडटेक ब्रांड बना है। बायजू की स्थापना 39 वर्ष के बायजू रवींद्रन ने की थी। उनका जन्म दक्षिण भारत के तटीय प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की शिक्षा पूर्ण  की थी। उसके बाद वे पढ़ाई में अन्य बच्चों की सहायता करने लगे। बड़े स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों की मदद करने के लिए उन्होंने 2015 में बायजू शिक्षा संस्थान की स्थापना की थी। पिछले कुछ वर्षो में बायजू ने खूब सफलता हासिल कर ली है।

अधिकारिक संयोजक होने के नाते बाईजूस की पहुंच फीफा विश्वकप के लोगों,बैच एवं संपत्ति तक होगी। अब बायजू संपूर्ण विश्व में फीफा के प्रमोशन करने में सक्षम होगा।

बाईजूस का फीफा में आर्थिक योगदान

बायजू ने अधिकारिक प्रयोजक होने के नाते फीफा विश्वकप में मार्केटिंग, प्रमोशन करने के साथ-साथ आर्थिक योगदान भी दिया है। बायजूस ने हाल में ही 80 करोड़ डॉलर यानी लगभग 6000 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है। फंडरेजिंग में बायजू के मालिक रविंद्रन ने भी अपना योगदान दिया है उन्होंने 40 करोड़ डॉलर का निजी निवेश किया है।

बाईजू रवींद्रन का इंटरव्यू

बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन ने फीफा विश्व कप के साथ जुड़ने के बाद खुशी जाहिर करते करते हुए कहा कि हमें फीफा विश्वकप 2022 का प्रयोजक बनकर बहुत खुशी हो रही है। अब हम अपने ब्रांड समेत संपूर्ण भारत को विश्व के सबसे प्रतिष्ठित खेल मंच पर प्रस्तुत कर पाएंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर