गीतांजलि द्वारा लिखित, 18 साल का छात्र

रूस, सोवियत संघ का एक हिस्सा था परंतु सोवियत संघ के विघटन के बाद यह एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। यह सोवियत संघ का सबसे बड़ा एवं मजबूत देश था। इसकी राजधानी मास्को ही सोवियत संघ की राजधानी थी जिससे संपूर्ण देश में शासन चलता था।

सोवियत संघ 

सोवियत संघ का संपूर्ण नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (यूएसएसआर) था। यह यूरेशिया में स्थित बहुत बड़ा समाजवादी देश था। जिसका निर्माण व्लादिमीर लेनिन द्वारा 1922 में किया गया। यह देश 1922 से 1991 तक अस्तित्व में रहा परंतु उसके बाद यह कई राष्ट्रों में विभाजित हो गया और सोवियत संघ की समाप्ति हो गई।

सोवियत संघ में शामिल देश 

सोवियत संघ कई देशों का समूह था। जिसमें रूस, जॉर्जिया, यूक्रे, माल्दोवा, बेलारूस, अज़रबैजान, कज़ाकस्तान, उज़्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिज़स्तान, तजाकिस्तान, एस्टोनिया, लताविया और लिथुआनिया  शामिल थे।

सोवियत संघ का विघटन 

“विद्यटन” का अर्थ टूटना, बिखरना एवं समाप्त होना होता है। सोवियत संघ की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति 1990 तक बहुत खराब हो गई और 25 दिसंबर 1991 में सोवियत संघ टूट गया। उससे 15 राष्ट्र अलग हुए। इस तरह सोवियत संघ समाप्त हो गया।

सोवियत संघ के टूटने से 15 स्वतंत्र राष्ट्र बने। उनमें से ही एक रूस है अतः रूस और सोवियत संघ एक नहीं है। यहां तक सोवियत संघ वर्तमान में अस्तित्व में ही नहीं है।

रूस संघ 

रूस, सोवियत संघ का एक देश था जो उसके टूटने के बाद स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। रूस, सोवियत संघ में सबसे बड़ा एवं मजबूत देश था एवं उसका दबदबा संपूर्ण सोवियत संघ एवं सोवियत संघ के अन्य देशों पर भी था इसीलिए कभी-कभी उस समय पर रूस को ही सोवियत संघ बोल दिया जाता था।।

रूस की विशेषता 

  • रूस में 11 समय लाइन (Time zones) हैं।
  • रूस आज विश्व का सबसे बड़ा देश है।
  • इसकी सीमाएं 16 देशों से मिलती हैं।
  • उसकी राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर मास्को है।
  • उसके वर्तमान राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन है।

तो आज हमने जाना कि रूस और सोवियत संघ एक नहीं है। दोनों में बहुत अंतर है। सोवियत संघ भूतकाल में अस्तित्व में था जो 1991 में ही समाप्त हो गया। जबकि रूस वर्तमान में भी स्वतंत्र एवं शक्तिशाली राष्ट्र है।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर