गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

जैसा कि आप सभी जानते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए बहुत दिनों से संघर्ष चल रहा था जिसमें अंत में भारतीय मूल के ऋषि सुनक तथा लिज़ ट्रस बचे थे जिनकी आपसी प्रतिद्वंद्विता चल रही थी। 6 सितंबर, 2022 को लिज़ ट्रस भारतीय मूल के ऋषि सुनक को पराजित करके प्रधानमंत्री के रूप में चुनी गई। आज हम उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जानने वाले हैं।

व्यक्तिगत जीवन

किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देता है। अगर हम लिज़ ट्रस के व्यक्तिव जीवन की बात करें तो उनका जन्म 26 जुलाई 1975 में आक्सफोर्ड  में हुआ था उनका पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस था।

अगर हम शैक्षणिक दृष्टि से बात करें तो उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा अपने क्षेत्र से ही प्राप्त की थी तथा उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषय जैसे दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान जैसे विषयों का गहन अध्ययन किया और अपनी शिक्षा पूर्ण की।

अगर हम उनके परिवार की बात करें तो उनके पिताजी एक प्रोफ़ेसर थे और माता एक नर्स थीं अर्थात वह एक सामान्य परिवार से संबंध रखती थी। उनके परिवार का राजनीति से कोई पुराना संबंध नहीं रहा है।

राजनीतिक जीवन

लिज़ ट्रस के राजनीतिक जीवन की शुरुआत की बात करें तो वह कॉलेज टाइम से ही राजनीति में बहुत सक्रिय थी। वह कॉलेज के समय में ही लिबरल डेमोक्रेट थीं। वे कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने 2001 और 2005 में दो चुनाव लड़े हैं जिनमें उनकी जीत नहीं हुई।

2006 उनके राजनीतिक कैरियर में बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि 2006 में उन्होंने ग्रीनविच अर्थात पूर्वी लंदन से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें पहली जीत मिली। उसके बाद वह वहां की पार्षद के लिए चुनी गईं फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह राजनीति में बहुत आगे बढ़ती रही। 2010 में वह सांसद के रूप में चुनी गई । उसके कुछ वर्षों बाद अर्थात 2012 में लिज़ ट्रस को शिक्षा मंत्री बनाया गया और 2014 में उन्हें पर्यावरण से सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इस प्रकार से उन्होंने ब्रिटेन की राजनीति में अपनी एक महत्वपूर्ण पहचान कायम की है।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

अभी कुछ दिनों पहले ही 6 सितंबर, 2022 को लिज़ ट्रस को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। कंजरवेटिव पार्टी के सारे सदस्यों ने उन्हें अपना नेता चुना, जिसके बाद वह ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं। वह ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री और महिलाओं में देखा जाए तो तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। प्रथम महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर थीं तथा दूसरी थेरेसा थीं।

प्रधानमंत्री के अभिनय से प्रधानमंत्री तक का सफर

लिज़ ट्रस के जीवन की एक पुरानी घटना सामने आई।  उन्होंने कॉलेज के दिनो में ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का अभिनय मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिला था। तब उन्होंने उनका अभिनय किया था परंतु वह उस अभिनय में सफल नहीं हो पाई और उन्हें प्रतियोगिता में हार प्राप्त हुई। आज वह अभिनय नहीं ब्रिटेन की वास्तविक प्रधानमंत्री की भूमिका का नेतृत्व कर रही हैं। उनका यह अभिनय करने से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर बहुत ही संघर्षों से भरा रहा है।

आशा है आपको यह लेख बहुत पसंद आया होगा और इसी प्रकार के विभिन्न देश विदेश की खबरों के साथ हम फिर मिलेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: flickr.com