गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

दुनिया में विभिन्न प्रकार के रहस्य से भरे हुए स्थान हैं जिनकी ख़ूबसूरती, सुंदरता और उनसे जुड़े रोचक तथ्य लोगों को आकर्षित करते रहते है परंतु कई स्थानों के बारे में बहुत लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। आज हम ऐसे ही एक स्थान ओकलैंड के बारे में बात करने वाले हैं। आज हम जानेंगे ओकलैंड क्या है, कहां पर स्थित है और उससे संबंधित उसकी विशेषताओं पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।

ओकलैंड क्या है?

ओकलैंड की बात करें तो वह एक छोटा सा बहुत ही अद्भुत और सुंदर टापू है। यह बहुत अधिक स्थान में फैला हुआ और विशालकाय नहीं है, केवल 140 एकड़ के क्षेत्र में मौजूद है।

ओकलैंड की स्थिति

अगर हम आकलैंड की स्थिति और भौगोलिक रूपरेखा की बात करें तो यह कनाडा देश के एक तट नोवा स्कोटिया के आसपास स्थित है। अगर समुद्र तल से ऊंचाई की बात करें तो यह टापू 36 फिट ऊंचा है।

ओकलैंड का इतिहास

ओकलैंड का इतिहास बहुत ही रोमांचक है। इस जगह की खोज डेनियल मैकगिन्स नाम के एक 18 वर्ष के लड़के ने 1795 में की। उस स्थान पर पहुंचते ही उसे बहुत ही अलग अनुभूति हो रही थी उसे लग रहा था कि नीली किरणें ज़मीन से आसमान की तरफ आ रही हैं। उसने वहां पर एक गड्ढा खोदा था जिसे आज बहुत प्रसिद्धि मिल रही है और उसे मनी पिट के नाम से जाना जाता है।

माना जाता है उसने वो गड्ढा खजाने की तलाश में खोदा था और अभी भी उसमें खजाना है परंतु खोदने पर उसमें खजाना प्राप्त नहीं हुआ।

इस जगह से एक शाप भी जुड़ा हुआ है जो बहुत पुराने समय से चला आ रहा है जिसमें कहा गया है कि खज़ाने की तलाश में ओकलैंड में सात लोगों की मृत्यु होगी। अभी तक 6 लोग वहां गए और उनकी मृत्यु हो गई है। शाप के अनुसार एक और व्यक्ति की मृत्यु होनी है।

मनी पिट में क्या मिला?

मनी पिट में से खज़ाना तो प्राप्त नहीं हुआ परंतु डेनियल को उसमें प्राचीन सोने के सिक्के, पत्थरों पर लिखे और बनाए हुए चित्र, पुरानी तलवारें और हथियार मिले जोकि ऐतिहासिक महत्व की चीजें हैं।

वही डेनियल ही नहीं कई और लोग हैं जिन्होंने खज़ाने को ढूंढने का प्रयास किया। उनके बाद भी कई बार ख़ज़ाने को ढूंढने के लिए विभिन्न लोग वहां जा चुके हैं और अभी तक यह तलाश जारी है।

आशा है आपको ऑकलैड की कहानी रोचक और मनोरंजनपूर्ण लगी होगी। हम इसी प्रकार के अन्य लेखों के साथ जल्दी मिलेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: history.com