क्या आपने कभी डेड-सी  का नाम सुना है? डेड-सी को हिंदी में मृत सागर कहते हैं | यह मृत सागर क्या है? क्या यहाँ जाने से लोगों की मृत्यु होती है? क्या इस सागर में मरे हुए चीजें हैं ? क्या यह सागर सुखकर मर गया है? मृत सागर या डेड-सी का नाम सुनकर, कुछ ऐसी ही सवाल हमारे मन में आते हैं|

यह समुद्र वास्तव में एक झील है। डेड-सी एक झील है क्योंकि यह बहुत बड़ी नहीं है और वास्तव में एक छोटा सा जल निकाय है जो भूमि से घिरा हुआ है| यह सागर जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियाँ से आकर गिरती हैं। यह छोटी पानी का निकाय,जमीन से घिरा है, इसलिए इसे झील  मानना चाहिए , परन्तु  इसका पानी सागर जैसे खारा है, जिस कारण  इसे सागर का नाम दिया है |

यह झील इजरायल और जॉर्डन (अरब राष्ट्र) के बीच स्थित है। यह जॉर्डन नदी से अपना पानी प्राप्त करता है, जो उत्तर से बहता है। जॉर्डन देश में इसका हिस्सा अधिक प्रसिद्ध है क्योंकि जॉर्डन में इज़राइल की तुलना में अधिक पर्यटक आते हैं|  यह झील जॉर्डन के आधे भाग से ज्यादा  लोकप्रिय है | 

इसको ‘सॉल्ट सी’ और ‘अरबी झील’ के नाम से भी जाना जाता हैं. मृत सागर समुद्र के तल से लगभग 400 मीटर नीचे दुनिया का सबसे निचला बिंदु है. इसकी लम्बाई करीब 65 किलोमीटर और चौड़ाई 18 किलोमीटर है.

इस  समुद्र की खासयित ये है कि इसमें कोई भी व्यक्ति डूब नहीं सकता क्योंकि  इस सागर का पानी अधिक खारा और भारी होता है. खारेपन से इसका पानी ऊपर से नीचे की ओर बढ़ता है. यही वजह है कि इस सागर में किसी भी इंसान का डूबना असंभव है. समुद्र में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर पानी में उछाल भी काफी रहता है इस कारण यहां पर्यटकों का मेला लगा रहता है और लोग अपने परिवार के साथ आते हैं और  छुट्टियों का मज़ा लेते हैं|

हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिज़ॉर्ट के तौर पर विकसित किया है। लेकिन पिछले कुछ सालों से मृत सागर का पानी तेज़ गति से  कम हो रहा है | कुछ विशेषज्ञों का मानना है की ३०-४० सालों में, इसका पानी बिलकुल सुख जायेगा | अगर  विश्व की  यह अध्भुत प्राकृतिक चमत्कार सुख जाएगी तो पुरे दुनिया के लिए एक दुःखद बात है|   

     ———————————————————————————