प्रदीप द्वारा लिखित, 19 साल का छात्रा

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है आज विश्व भर में ऐसे कई संस्थाओं को उनके सार्वजनिक कार्य के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। उन्हीं पुरस्कारों में से एक पुरस्कार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार है। आज हम उसी के बारे में जानने वाले हैं।

क्या है रेमन मैग्सेसे पुरस्कार?

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्ति एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रुप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य एशिया में ऐसे व्यक्तियों एवं संगठनों को पहचानना और सम्मानित करना है जिन्होंने सार्वजनिक मान्यता के लक्ष्य के बिना विशेषज्ञता हासिल की और उदारता से दूसरों की मदद की है।

यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित रॉकफेलर ब्रदर्स फंड के ट्रस्टियों द्वारा सन् 1957 में स्थापित किया गया। यह पुरस्कार फिलीपींस की सरकार की सहमति से वहां के भूतपूर्व तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम पर रखा गया। उनकी मृत्यु हवाई जहाज दुर्घटना में 17 मार्च 1957 को हो गई थी। उन्होंने शांति के लिए बहुत काम किए थे इसलिए स्वर्गीय राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में फिलीपींस में स्थित मनीला में हर वर्ष 31 अगस्त को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार वितरित किए जाते हैं। इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार या महाद्वीप का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार कहा जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत सर्वप्रथम अप्रैल 1957 में की गई थी। RMAF फिलीपीनस के मनीला में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय पूर्णता स्वतंत्र और गैर लाभकारी संगठन है।

पुरस्कार की श्रेणियां

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है जो उनके कार्यक्षेत्र को प्रदर्शित करता है-

1) सरकारी सेवा
2) सार्वजनिक सेवा
3) सामुदायिक नेतृत्व
4) पत्रकारिता साहित्य सृजनात्मक संचार कलाएं
5) शांति एवं अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना
6) इमेजेट् लीडरशिप

यह पुरस्कार 2008 तक 6 श्रेणी में दिया जाता था परंतु 2009 वर्ष के तहत यह पुरस्कार 5 श्रेणियों में बाटा जाता है। इस पुरस्कार मे विजेताओं को एक प्रमाण पत्र, रेमन मैग्सेसे की छवि के साथ एक पदक एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय व्यक्ति

1) सर्वप्रथम विनोबा भावे (सामुदायिक नेतृत्व) 1958
2) चिंतामन देशमुख (शासकीय सेवा) 1959
3) अमिताभ चौधरी (साहित्य पत्रकारिता तथा रचनात्मक संचार के क्षेत्र में) 1961

और इसी तरह यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते हैं अभी हाल ही में 2019 में रविश कुमार को (पत्रकारिता के क्षेत्र में यह पुरस्कार मिला) तत्पश्चात 2020 में करोना महामारी के कारण यह समारोह रद्द कर दिया गया था।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 का चयनित व्यक्ति

हाल ही में के के शैलजा ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन के उस प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया जिसमें उन्हें मैग्सेसे पुरस्कार देने की पेशकश की गई थी। के .के शैलजा केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की केंद्रीय समिति की सदस्य हैं उन्होंने कहा कि मैंने केरल में कोरोनावायरस से लड़ने की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। इस सार्वजनिक सेवा और सामुदायिक नेतृत्व के लिए उनका नाम पुरस्कार हेतु चयनित करने के लिए अवार्ड कमेटी ने उनसे इसके लिए स्वीकृति मांगी थी हालांकि उनके मुताबिक वह व्यक्तिगत तौर पर इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकती उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास था और वह केरल सरकार की ओर से सौंपा गया उत्तरदायित्व निभा रही थी।

2022 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

हाल ही में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा की गई इस वर्ष यह पुरस्कार सोथीयारा चीम  मनोचिकित्सक (कंबोडिया) तदाशा हटोरी नेत्र रोग (विशेषज्ञ), बनडेट मैडि्ड बाल रोग विशेषज्ञ (फिलीपींस) और गैरी बैगचेघिब कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता (इंडोनेशिया), को दिया गया है।

आशा है आपको आज कुछ नया जानने को मिला होगा। हम इसी प्रकार के नवीन और ज्ञानवर्धक लेखों के साथ फिर मिलेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: wikimedia