रजनी द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

भारत के साथ काफ़ी समय से चल रहे सीमा विवाद के बीच ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 21 जुलाई को अचानक से तिब्बत का दौरा किया है। साल 2011 में चीन की सत्ता संभालने के बाद से ये जिनपिंग का पहला तिब्बत दौरा है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इस दौरे की जानकारी दी है। शिन्हुआ की जानकारी के अनुसार जिनपिंग ने भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से सटे हुए तिब्बत के न्यिंगची शहर का दौरा किया है। इसी के साथ ही जिनपिंग ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे सबसे बड़े बांध को देखने भी गए। भारत काफ़ी समय से इसके विरोध में है।

चीन की सत्ता संभालने के बाद ये जिनपिंग का पहला तिब्बत दौरा: शी जिनपिंग 2011 में चीन के राष्ट्रपति बने। 2011 के बाद से ये पहली बार हुआ है कि उन्होनें तिब्बत का दौरा किया है। 21 जुलाई को जिनपिंग न्यिंगची एयरपोर्ट पर पहुंचे। न्यिंगची के स्थानीय लोगों और अन्य अधिकारियों ने जिनपिंग का स्वागत किया। उसके बाद उन्होने ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी का निरीक्षण किया।

क्या है न्यिंगची की विशेषता?

शी जिनपिंग ने जिस न्यिंगची शहर का दौरा किया है वो तिब्बत में स्थित है। ये इलाका भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की सीमा से बिलकुल सटा हुआ है। इसी कारण से भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच में जिनपिंग के इस दौरे को काफ़ी खास माना जा रहा है।

चीन में स्थित थ्री ज़ोर्ज बांध से भी तीन गुना अधिक बिजली पैदा करेगा ये ब्रह्मपुत्र बांध:

जानकारों का कहना है कि ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला ये बांध चीन के थ्री ज़ोर्ज डैम से भी तीन गुना अधिक बिजली पैदा कर पायेगा। थ्री ज़ोर्ज डैम बनने के समय करीब 14 लाख लोगों को अपना निवास छोड़ कर दूसरे स्थान पर जाना पड़ा था। ब्रह्मपुत्र नदी से सटे इलाकों में चीन की बहुत ही कम आबादी निवास करती है लेकिन फिर भी अब तक करीब 2 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

ब्रह्मपुत्र नदी विश्व की सबसे ऊंची नदी कहीं जाती है। ब्रह्मपुत्र नदी पूर्वोत्तार भारत से होती हुई बांग्लादेश तक जाती है। ऐसे में चीन के द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे बड़ा बांध बनाने से अन्य कितने लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी, इसका अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर


Image source: https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Xi_Jinping_2019_(49060546152)_2.jpg