गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल का छात्र

दुनिया में बहुत से ऐसे अद्भुत और रोचक स्थान है जो बहुत आश्चर्यचकित करने वाले और भयानक है परंतु बड़ी मात्रा में पर्यटकों और यात्रियों को आकर्षित करते हैं।

ऐसा ही वियतनाम में दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल है जिसे कुछ दिन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खोला गया है। हम इस पुल के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें जानेंगे।

बाख लांग पैदल यात्री पुल

दुनिया का सबसे बड़ा ग्लास बॉटम ब्रिज वियतनाम में है। इसे वियतनाम का बाख लांग पैदल यात्री पुल भी कहते हैं। बाख लांग एक वियतनामी शब्द है जिसका अंग्रेजी अर्थ “सफेद ड्रैगन” होता है। यह ब्रिज एक घने जंगल के ऊपर बनाया गया है जो दो पहाड़ी चोटियों को आपस में जोड़ता है।

यह पुल वियतनाम में सोन ला प्रांत के मोक चौ एक पहाड़ी जिले में स्थित है।

इस पुल की अन्य विशेषताएं

यह पुल विश्व का सबसे बड़ा कांच का पुल माना जा रहा है। इसकी पुष्टि अभी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा नहीं की गई है।1 महीने में  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इसकी पुष्टि कर लेगा।

यह पुल 632 मीटर लंबा और एक विशाल जंगल के ऊपर जमीन से 150 मीटर ऊंचाई पर बना पुल है। इसने चीन के ग्वांगडोंग में बने अब तक के सबसे लंबे कांच के पुल (526 मीटर) के रिकार्ड को भी तोड़ दिया है।

इस पुल का फर्श किसी धातु के बजाय टेम्पर्डत शीशे से बना हुआ है जो फ्रांसीसी कंपनी द्वारा बनाया गया है।

दुनिया में अन्य ग्लास ब्रिज

दुनिया से अन्य कांच के पुल में चीन के ग्वांगडोंग में स्थित 526 मीटर लंबा पुल बहुत प्रसिद्ध है जो वियतनाम के पुल के निर्माण से पहले दुनिया का सबसे बड़ा कांच का पुल था।

इसके अलावा 1600 फीट का एक ग्लास बॉटम पुल पिछले साल पुर्तगाल में भी खुला था।

बाख लांग पुल के बारे में अन्य रोचक तथ्य

  • यह पुल वियतनाम का तीसरा ग्लास पुल है परंतु यह अन्य दो पुलों से बहुत अधिक प्रभावशाली एवं प्रसिद्ध है।
  • इस पुल का उद्घाटन वियतनाम के बहुत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन वियतनामी युद्ध की समाप्ति के 47वीं वर्षगांठ पर किया गया था।
  • यह पुल एक बार में लगभग  450 – 500 लोगों का वज़न सह सकता है।
  • इस पुल की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए यहां गार्ड लगाएं गए हैं जो इसकी व्यवस्था बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • यह पुल अनेक सफेद केबल तारों की सहायता से खड़ा किया गया है और यह केबल तार इस पुल को मजबूती से थामे हुए हैं।
  • यह पुल 2 वर्ष से कोविड-19 महामारी के कारण पर्यटकों एवं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बंदथा तथा अभी कुछ दिनों पहले ही खोला गया है।
  • यह पुल अपनी प्राकृतिक सौंदर्य एवं अद्भुत बनावट के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। कुछ ही दिनों में यहां 15,000 से ज़्यादा पर्यटकआ चुके हैं।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर