शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधान मंत्री हैं। बांग्लादेश भारत के पड़ोसी देशों में से एक है और इसीलिए ये दोनों देश कुछमुद्दों पर चर्चा करेंगे – जैसे व्यापार, आतंक और सुरक्षा आदि शेख हसीना दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए दौरा कर रही हैं।

इसके अलावा, पड़ोसी देश व्यापार करना और अनेक मुद्दों पर समझौता करना भी पसंद करते हैं। भारत और बांग्लादेश ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए – जैसे कि पानी, संस्कृति, शिक्षा आदि। इसके अलावा, NRC – एन आर सी (नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर), के बारे में भी दोनों नेताओं (प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना), ने बात की। NRC एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें असम में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आईडी प्रूफ दिखाने की आवश्यकता है कि वे भारतीय नागरिक हैं। असम बांग्लादेश के करीब है और कई लोग वर्षों से वहां (भारत से असम) आते रहे हैं। दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस मामले पर चर्चा की।