गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

बहुत से हादसे ऐसे होते हैं जो बहुत ही रहस्यमई ढंग से हुए होते हैं जिन पर बहुत से सवाल उठते हैं ऐसी ही एक घटना कुछ समय पहले सितंबर महीने के आरंभ में हुई, जिसमें प्रसिद्ध उघोगपति साइरस मिस्त्री सहित तीन और लोगों को बहुत हानि पहुंची। आज हम इस घटना के बारे में पूर्ण जानकारी लेने वाले हैं।

कौन है साइरस मिस्त्री?

अगर हम सायरस मिस्त्री की बात करें तो वह बहुत बड़े और महत्वपूर्ण उद्योगपति थे। इनका नाम एशिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार था। वह टाटा समूह के चेयरमैन भी रह चुके थे।

साइरस मिस्त्री का व्यक्तिगत जीवन

साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 में आयरलैंड मे हुआ था। वह भारतीय मूल के व्यक्ति थे क्योंकि उनके पिताजी भारत से थे जबकि माताजी आयरलैंड से। उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई के स्थानीय स्कूल से प्राप्त की थी। उसके बाद वह सिविल इंजीनियरिंग के लिए लंदन गए। लंदन से उन्होंने मास्टर की डिग्री हासिल की तथा भारत लौटे।

साइरस मिस्त्री का विवाह

साइरस मिस्त्री का विवाह भी बहुत रोचक ढंग से हुआ था। उन्होंने भारत के सबसे प्रसिद्ध वकीलों में से एक वकील की बेटी रोहिका छांदला से विवाह किया था। उनके दो बच्चे भी हैं जो अभी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

साइरस मिस्त्री का बिजनेस

2011 में साइरस मिस्त्री को टाटा समूह का चेयरमैंन चुना गया। साइरस मिस्त्री शापूर्जी पलोंजी मिस्त्री कंपनी के समूह से जुड़े हुए थे। यह कंपनी बहुत प्रसिद्ध कंपनी है इस कंपनी ने एशिया और अफ्रीका में विभिन्न प्रकार के विनिर्माण और पावर प्लांट कंपनियों की स्थापना संबंधित प्रोजेक्ट को सफल रूप से पूरा किया है। साइरस मिस्त्री के पास बहुत अच्छा अनुभव था तथा उन्होंने मनोरंजन, विनिर्माण, उद्योग, सेवा हर क्षेत्र में काम किया था ‌।

साइरस मिस्त्री के आलीशान तथा सरल जीवन का समन्वय

अगर हम सायरस मिस्त्री की बात करें तो वह बहुत ही अमीर व्यक्ति थे। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई स्थित आलीशान बंगले में रहते थे‌। उनके पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी तथा उनके पास बड़े-बड़े आलीशान बंगले दुबई, लंदन तथा आयरलैंड में भी हैं। सरल भाषा में बोले तो वे करोड़ों के मालिक थे परंतु उनके अंदर सरलता का भी सुंदर समन्वय था उन्हें कई बार ढाबों पर भी खाते हुए देखा गया है।

साइरस मिस्त्री के साथ हुआ हादसा

4 सितंबर को साइरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मुंबई के पास से गुजरते समय पालघर में साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार में बैठे साइरस मिस्त्री के साथ साथ तीन अन्य लोगों का भी जीवन प्रभावित हुआ।

हादसे के समय गाड़ी में साइरस मिस्त्री के अलावा दिनशा पंडोल भी पीछे की सीट पर बैठी थी उनकी भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसी गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे अनायता पंडोले और उनके पति दरियस पंडोले घायल हो गए हैं।

इस घटना पर उठने वाले सवाल

इस घटना पर यह सवाल उठ रहा है कि साइरस मिस्त्री के पास बहुत ही महंगी तथा सुरक्षित मर्सिडीज कार थी फिर भी उनकी मृत्यु कैसे हो गई।

कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि यह कहीं कोई साजिश तो नहीं? क्योंकि आगे बैठे लोग केवल घायल हुए, जबकि पीछे बैठे लोगों की मृत्यु हो गई।

छानबीन करने पर पाया गया कि अंदर से कार को बहुत ज्यादा क्षति नहीं पहुंची थी परंतु दोनों व्यक्ति मृत थे।

पुलिस की जानकारी

पुलिस अपनी जानकारी के अनुसार बता रही है कि इस कार में एयरपैक होता है जो घटना के समय व्यक्ति की जान बचाने में सहायक होता है। इस घटना में आगे बैठे व्यक्तियों ने सीट बेल्ट लगा रखी था जिस वजह से वह केवल घायल हुए।

पीछे बैठे साइरस मिस्त्री तथा उनके साथी ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था जिस कारण से घटना के समय एयरपैक खुलने से पहले ही वह आगे गिर गए और जिस कारण से उनका सिर किसी स्थान पर लग गया और उनकी तत्कालीन मृत्यु हो गई।

लोगों को इस केस में बहुत सारे संदेह हैं इसीलिए पुलिस को पूरी छानबीन करने का आदेश दिया गया है।

अब साइरस मिस्त्री की कार की जांच के लिए लंदन से जांच टीम को मुंबई बुलाया गया है जो कार की स्थिति की छानबीन करके साइरस मिस्त्री की मृत्यु का कारण बता सकें।

आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा, हम इसी प्रकार अन्य खबरों के साथ जल्दी ही मिलेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: wikipedia