गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

नीरज चोपड़ा का ओलंपिक खेलों में एक विशेष स्थान है। उन्होंने पिछले दो सालों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपना विशेष स्थान बनाया है तथा भारत के लिए अनेकों मैडल जीते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीता जोकि संपूर्ण देश के लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है। आज हम नीरज चोपड़ा के जीवन तथा खेल संबंधित संपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे।

जन्म और बचपन

नीरज चोपड़ा का जन्म हरियाणा मे 24 दिसंबर 1997 में हुआ था। हरियाणा के अधिकतर लोगों की तरह उनके पिता भी एक किसान है और माताजी गृहिणी है। नीरज चोपड़ा की दो बहने और हैं वह अकेले ही भाई हैं। नीरज चोपड़ा को बचपन से ही खेलो में बहुत दिलचस्पी थी परंतु वह पढ़ाई में भी बहुत अच्छे थे। उन्होंने डीएवी स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की तथा दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

नीरज चोपड़ा द्वारा खेले जाने वाले खेल

नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स अर्थात भाला फेंकते हैं। वह भाला फेकने में बहुत माहिर हैं। 2021 में 88.7 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर नीरज चोपड़ा द्वारा रिकॉर्ड बनाया गया।

नीरज चोपड़ा का एथलेटिक्स करियर

नीरज चोपड़ा भाला फेंक एथलीट

नीरज चोपड़ा ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों मैडल तथा पुरस्कारों को जीता है। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-

2013 में नीरज चोपड़ा ने यूक्रेन में आयोजित किए गए विश्व युवा चैंपियनशिप में भाग लिया। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम था।

1 वर्ष बाद 2014 में उन्होंने युवा ओलंपिक चैंपियनशिप में भाग लिया और 70 मीटर का रिकार्ड बनाकर सभी के होश उड़ा दिए तथा रजत पदक अपने नाम किया।

3 वर्ष बाद 2017 में नीरज चोपड़ा ने एशियाई एथलीट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश का नाम गौरवान्वित किया।

2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता और पहले भारतीय बने जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में जीत हासिल की।

2020 में नीरज चोपड़ा ने जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया। यहां से उनकी करियर में एक नया मोड़ आया।

4 अगस्त 2021 ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। जब जापान में आयोजित खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भाग लिया तथा दूसरे प्रयास में 87.58 की दूरी पर भाला फेंका और 7 अगस्त को इस ओलंपिक के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।

नीरज चोपड़ा इस अगस्त 2021 वाले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

अभी कुछ दिनों पहले ही जुलाई 2022 में नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक हासिल किया।

नीरज चोपड़ा द्वारा जीते गए पुरस्कार

नीरज चोपड़ा एक बहुत प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। वे अपनी मेहनत तथा अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। अपनी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें विभिन्न पुरस्कार मिले हैं जिसमें परम विशिष्ट सेवा एवं विशिष्ट सेवा पदक शामिल है।

नीरज चोपड़ा के कोच

किसी भी खिलाड़ी की जीत में उसके कोच का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है नीरज चोपड़ा के कोच का नाम उवे है जोकि जर्मनी के बहुत प्रसिद्ध कोच हैं।

आज हमने बेहतरीन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के जीवन से संबंधित तथा उनके करियर के बारे में जाना। आशा है कि आपको उनके बारे में जानकर अच्छा लगा होगा। हम इसी प्रकार के बेहतरीन व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी लेकर मिलेंगे ताकि आप उनके जीवन से सीख कर आगे बढ़ सके।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/ahead-of-worlds-neeraj-chopra-hopes-to-work-towards-tokyo-magic-in-much-awaited-return-7968088/