गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल का छात्र

कुलीन तंत्र भी एक प्रकार की शासन प्रणाली है। जिसमें सत्ता एवं शक्तियां कुछ आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोगों के समूह अर्थात संपन्न वर्ग के पास होती हैं। वह लोग ही देश पर शासन करते हैं और राष्ट्र को चलाते हैं।

कुलीन तंत्र शब्द की उत्पत्ति 

कुलीनतंत्र को अंग्रेजी में ओलीगार्की कहते हैं जो ग्रीक भाषा से आया है। “ओलिग” मतलब कुछ और “आर्ची” मतलब शासन अर्थात कुछ लोगों का शासन।

अगर हम हिंदी में समझे तो कुलीनतंत्र दो शब्दों से बना है कुलीन और तंत्र। जहां कुलीन का अर्थ अमीर एवं संपन्न वर्ग है और तंत्र मतलब शासन है अर्थात उच्च और संपन्न वर्ग का शासन।

कुलीनतंत्र की विशेषताएं 

उत्पत्ति-  कुलीनतंत्र प्राचीन रोम से उत्पन्न हुआ तथा वहां बहुत प्रचलित था। वहां कुलीन शब्द का प्रयोग सम्पन्न और सभ्य वर्ग के लिए किया जाता था।

गुण- कुलीनतंत्र में शासन में स्थायित्व एवं भ्रष्टाचार कम होता है क्योंकि शासक समूह बहुत छोटा  होता है। इसमे देश का विकास मात्रात्मक रूप से तेज होता है।

दोष – कुलीनतंत्र का यह दोष है कि इसमें शासक वर्ग केवल अपने समूह के विकास को ही प्राथमिकता देता है जिससे समाज के अन्य वर्गों का समान विकास नहीं हो पाता और समाज में असमानता उत्पन्न होती है।

वर्तमान समय में कुलीन तंत्र के उदाहरण 

रूस 

रूस में व्लादीमीर पुतिन का शासन है परंतु रूस में कुछ संपन्न वर्ग है जो सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस को स्थापित करने एवं विकसित करने के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं। यह संपन्न उद्योगपति रूस को चलाने में पुतिन की मदद करते हैं तथा रूस सरदार की नीतियों को भी प्रभावित करते हैं। वे अपने अनुसार नीतियां बनवाकर करोड़ों का लाभ कमाते हैं और दूसरी तरफ रूस के कई आम नागरिक गरीबी में जीवन बिता रहे हैं।

चीन 

चीन आज शक्ति के रूप में उभरता हुआ देश है। यूं तो वह अपने आप को लोगों का गणतंत्र बताता है परंतु वहां पर भी शासन कुछ राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से शक्तिशाली लोगों द्वारा चलाया जाता है। वहां एक दलीय व्यवस्था है जिसमें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का दबदबा है। इसे भी हम कुलीन तंत्र कह सकते हैं।

ईरान 

ईरान एक इस्लामिक देश है। यहां अधिकतर शासन की शक्तियां धार्मिक नेताओं के हाथ में हैं जो धार्मिक नियमों से देश को चलाते हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि 1979 तक वहां केवल दो ही नेताओं का शासन था।

कुछ नए शब्द 

धनिकतंत्र . धनिक तंत्र अर्थात धनी व्यक्ति का शासन। यह एक ऐसी शासन व्यवस्था है जहां सभी शक्तियां देश के कुछ धनी एवं समृद्ध व्यक्तियों के पास होती हैं और वह धन के द्वारा ही शासन चलाते हैं।

राजतंत्र . राजतंत्र, शासन की एक प्रणाली है जिसमें एक व्यक्ति अर्थात राजा का शासन होता है एवं राजा चुना हुआ न होकर वंशगत होते हैं अर्थात राजा के बाद राजा के बेटे का शासन होता है।

लोकतंत्र. लोकतंत्र अभी तक की सभी शासन प्रणालियों में सबसे अच्छी शासन प्रणाली है जहां लोगों द्वारा चुने गए नेता देश को चलाते हैं।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर