
सुंदरलाल बहुगुणा कौन थे?
सुंदरलाल बहुगुणा एक मशहूर पर्यावरणविद व भारतीय कार्यकर्ता थे। उनका जन्म 9 जनवरी, 1927 को उत्तराखंड के टिहरी जिले में मरोड़ा नामक स्थान पर हुआ था। वे बहुत ही संवेदनशील और गांधीवादी स्वभाव वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बहुत ही कम उम्र (13 वर्ष की आयु) में राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं।








