मनीषा द्वारा लिखित, कक्षा 10 की छात्रा

इस दुनिया में ऐसी कई रहस्यमय चीजें हैं उनमें से एक हमारा अमेजॉन जंगल जिसे वर्षा वन भी कहते हैं।

अमेजॉन जंगल एक कुदरती करिश्मा हैं और ये दुनिया के लिए एक खूबसूरत तौफ़ा है। ये जितना देखने में बेहद खूबसूरत है उतना ही खतरनाक है। एमेजॉन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है। ये लगभग 2.1 मिलियन वर्गमील में फैला हुआ है। यह जंगल दक्षिणी अमेरिका से लेकर ब्राजील तक फैला हुआ है। यहां पर अलग अलग तरह के पेड़ पौधें देखने को मिलते हैं। अमेजॉन के जंगलों में विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजॉन नदी भी बहती है। यह करीब साढ़े पांच करोड़ साल पहले अस्तित्व में आया। इस जंगल में अलग अलग प्रजातियों के जीव जंतु मौजूद हैं। अमेजॉन एक ग्रीक शब्द है जिसका मतलब है फीमेल वॉरियर्स (महिला योधाएँ)। अमेज़न का जंगल लगभग 9 देशों में फैला हुआ है।  ब्राज़ील में इसका 60 प्रतिशत, पेरू में 13 प्रतिशत और कोलम्बिया में लगभग 10 प्रतिशत क्षेत्र फैला हुआ है। यह जंगल दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है। अमेज़न वन पृथ्वी का 20 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। इस जंगल में लगभग 17000 से भी ज्यादा पेड़ पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं और यहाँ पेड़ों की संख्या 400 अरब से भी ज्यादा है। अगर एमेजॉन जंगल को राष्ट्र घोषित कर दे तो ये दुनिया का दसवां सबसे  बड़ा राष्ट होगा ।

इसे दुनिया का दिल भी कहते हैं। ये जंगल दुनिया को स्वच्छ और संतुलित बनाने में मदद करता है। यह वर्षा वन अपने प्राकृतिक खूबियों से भरा है। पूरे विश्व के 70 प्रतिशत औषधिए पौधें इस वर्षावन में पाएँ जाते है।

अगर हम इसके रहस्य के बारे में बात करें तो ये वर्षा वन दुनिया में सबसे पहले स्थान पर आता है।

इस वर्षावन में केवल एक प्रतिशत ही सूर्य की किरणें धरती तक पहुंच पाती हैं। इसके अलावा यहाँ पर अंधेरा ही होता है। अगर हम ब्राजील की बात करे तो वहाँ पर 240 आदिवासी कबीले एमेजॉन वर्षा वन में रहते हैं। इस वर्षावन में ऐसी कई जगह हैं जहां इंसानों का जाना नामुमकिन है। ये जंगल बायोडायवर्सिटी का सबसे बड़ा हिस्सा है। माना जाता है अमेजन के कीड़े बेहद जहरीले होते हैं, अगर एक छोटी सी भी चींटी काट ले तो इंसानों का बचना मुश्किल हो जाता है। अमेजन जंगल में 30000 हज़ार से भी ज्यादा कीड़े मकोड़ों, 5000 से भी ज्यादा मछली, और 3000 से भी ज्यादा स्पाइडर (मकड़ी) आदि की प्रजातियां मौजूद है ।

इस जंगल में  पाए जाने वाले कुछ खतरनाक जीव जंतु हैं:-

  1. बुलेट एंट-

बुलेट एंट (चींटी) जो की बहुत छोटी होती है इसके काटने से इंसानों की मौत तक हो जाती है ।

2) अमेज़न मेंढ़क

यहां पर 120 प्रकार के जहरीले मेंढक पाए जाते हैं यह मेंढक दिखने में काफी आकर्षित होते हैं पर यह काफी जहरीले होते हैं। लेकिन हर मेंढक इतना जहरीला होता है कि 10 इंसानों को मारने की ताकत रखता है। यह मेंढक बारिशों के दिनों में सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं।

 3) एनाकोंडा साँप

यहां पर एनाकोंडा जैसे खतरनाक सांप भी पाए जाते हैं। अमेज़न के जंगलों में पाए जाने वाले एनाकोंडा साँपों की लंबाई लगभग 30 से 40 फुट होती है।

इस जंगल में एक ऐसी नदी है जिसका तापमान 110 डिग्री तक रहता है। जिसमे कहीं-कहीं तो पानी उबलता हुआ दिखता है। यहां का पानी इतना गर्म होता है कि वहां के जनजाति के लोगों की अगर मौत हो जाती है तो वे उन्हें जलाने या गाड़ने की बजाये उस पानी में फेंक देते हैं। ऐसा माना जाता है कि वह नदी स्वर्ग का दरवाजा है। इस जंगल मे सबसे खतरनाक जानवर जैसे जैगवार भी मिलते हैं यह जानवर तेंदुआ की प्रजाति का होता है।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर