बिहार चुनाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी|

जैसा कि हम सभी लोग जानते ही हैं कि बिहार में चुनाव का अलग ही अंदाज होता है|जिसमें सभी योग्य लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपने प्रतिद्वंदी को चुनते हैं|लेकिन इस बार कोरोना काल में बिहार चुनाव को लेकर के खास तैयारियां की गई थी|

धान की पराली : एक समस्या

पराली धान के बचे हुए हिस्से को कहते हैं, जिसकी जड़े धरती में होती हैं। धान की फसल पकने के बाद जो उसका ऊपरी हिस्सा होता है, उसे किसान काट लेते हैं, क्योकिं वही काम का होता है। जो बाकी का हिस्सा होता है वो किसान के लिए किसी काम का नहीं होता है। अगली फसल को उगाने के लिए खेतों को खाली करना होता है इसलिए किसान फसल के बाकी का यानि सूखी पराली को आग लगा देता है।

भारतीय वायुसेना दिवस

भारत देश अपने सुविकसित सशक्त सेना बलों के लिए सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। भारत में प्रमुख रूप से तीन सैनिक बल हैं – जल सेना, थल सेना और वायु सेना । वायु सेना बल का देश की सुरक्षा में एक विशेष महत्व है जिसे दर्शाने के लिए वायु सेना दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत में हर 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। लगभग 1,500 विमानों और 1,70,000 कर्मियों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया – 100 मिलियन कोविड वैक्सीन की खुराक का उत्पादन

कोरोना वाइरस से लड़ने की राह में विश्व की कई जानी मानी कंपनियाँ अपना अपना दाँव आज़मा रही है। और अब इस दौड़ में भारत की सीरम इंस्टीट्यूट भी अपना दाँव आजमाने जा रही है। इंस्टीट्यूट की पुणे स्थित लेबोरेटरी में विश्व के कई बड़े वैज्ञानिक बड़े ज़ोरों-शोरों से कोरोना वाइरस के लिए के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इंस्टीट्यूट का दावा है कि करीब 100 मिलियन वैक्सीन के जरिये वे लोगों को टेस्ट करने जा रहे हैं। इसके ट्रायल वे कई देशों में करेंगे जिसमें से भारत भी एक है। यह अभी साफ नहीं है कि भारत में कितने लोगों के लिए यह वैक्सीन उपलब्ध हो पाएगी।

आईएनएस विराट का आखिरी सफ़र

भारतीय नौसेना का रिटायर विमानवाहक जहाज जिसका नाम आईएनएस विराट है, मुंबई से अपने आखिरी सफर के लिए रवाना किया गया। इसे गुजरात के अलंग में ले जाया गया जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड है। इसी यार्ड में विराट को भी तोड़ा जाएगा।

कृषि अध्यादेश 2020

17 सितम्बर को लोकसभा में कृषि अध्यादेश (कानून) 2020 के तहत दो बिल- कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 और कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वशन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 लोकसभा में पास हो गया जबकि तीसरा विधेयक आवश्यक वस्तु विधेयक पहले ही लोकसभा में पास हो चुका है। अब ये अध्यादेश कृषि कानून का रूप बन चुके हैं । इन क़ानूनों का देश में विरोध भी हो रहा है ।

श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री कौन हैं?

वर्तमान में महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के प्रधानमंत्री हैं| प्रधानमंत्री बनने से पहले सन् 2005 से 2015 तक ये श्रीलंका के राष्ट्रपति रह चुके हैं ।

समय का आविष्कार किसने किया?

समय हमेशा से रहा है । हम मनुष्यों ने कई शताब्दियों से इसे मापने के अलग अलग तरीके ढूंढ रखे हैं। प्राचीन इजिप्त में, लगभग 1500 बी सी के आसपास, समय को सबसे पहले सनडाइल के द्वारा मापा गया जो सूर्य की स्थिति से समय बताता था । एक सनडाइल के 2 भाग होते हैं: एक फ्लैट (जो डायल होती है) और एक नोमोन (gnomon) जो डायल पर एक छाया डालती है । जैसे जैसे सूर्य आकाश में घूमता है, नोमोन की छाया अलग अलग घंटों को दर्शाती है ।

मदर टेरेसा कौन थी?

मदर टेरेसा एक ऐसी महान शख्सियत थी. जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब और असहाय(लाचार) लोगों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया था.उनका जन्म 26 अगस्त,1910 को स्कॉप्जे(मेसीडोनिया) में हुआ था.उनके पिता का नाम निकोला बोयाजू था