गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

अगर हम विश्व के सबसे बड़े देश के बारे में बात करें तो आप सभी बता सकते हैं कि विश्व का सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से कौन सा है परंतु अगर हम विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में बात करें तो हम सभी कुछ दुविधा में आ जाते हैं या तो हमें इसके बारे में पता नहीं होता या बस हम उस देश का नाम ही जानते होते हैं। आज हम विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल करने वाले हैं।

विश्व का सबसे छोटा देश

विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम शहर के अंदर स्थित है और अपने आप को स्वतंत्र और संप्रभु देश मानता है। यह देश जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों ही मामले में दुनिया के सबसे छोटे देश के रूप में जाना जाता है।

वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल

वेटिकन सिटी विश्व का सबसे छोटा देश है। यह इटली के साथ दो मील की सीमा तक जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्रफल में भी सबसे छोटा है। इसका क्षेत्रफल 44 वर्ग किलोमीटर अर्थात 110 एकड़ है।

वेटिकन सिटी का इतिहास

इतिहास की बात करें तो वेटिकन सिटी का दिलचस्प इतिहास रहा है। सन 1871 तक इटली भी भारत की तरह कई राज्यों में बंटा हुआ था। भारत में राजाओं का शासन होता था वहां पर पोप का शासन था। जब इटली एकत्रित देश बना तो पोप की शक्तियां समाप्त होने लगी परंतु वेटिकन सिटी में पोप उस समय भी मौजूद थे।

11 फरवरी, 1929 को वेटिकन सिटी के पोप और इटली के शासकों के बीच एक बातचीत हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि पोप इटली के किसी भी राजनैतिक फैसले में दखल नहीं देंगे अगर वेटिकन सिटी कों अलग राष्ट्र का दर्जा दे दिया जाता है तो। शायद यही वजह हुई होगी कि वेटिकन सिटी के इतने छोटे होते हुए भी इटली में नहीं मिलाया गया तथा एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा दे दिया गया।

वेटिकन सिटी की जनसंख्या

जैसा कि हमने जाना वेटिकन सिटी जनसंख्या के हिसाब से भी सबसे छोटा देश है। अगर हम यहां की जनसंख्या की बात करें तो यहां पर लगभग 800 लोग रहते हैं और दिन के 100 लोग काम करते हैं।

वेटिकन सिटी की राजनैतिक स्थिति

अगर हम वेटिकन सिटी की वर्तमान राजनैतिक स्थिति की बात करें तो वेटिकन सिटी में आज भी पोप सर्वोच्च स्तर पर हैं परंतु आज के लोकतांत्रिक समय में पोप की शक्तियां सीमित हो गई हैं। वह बस दिखावटी रूप से शक्तिशाली हैं और राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं परंतु सारी शक्तियां जनता और राष्ट्रपति के पास होती हैं।

वेटिकन सिटी की आर्थिक स्थिति

वेटिकन सिटी बहुत छोटा देश है इसीलिए उनके यहां पर बहुत अधिक आर्थिक क्रियाकलाप नहीं होते हैं परंतु उनकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है क्योंकि यह देश अपनी सुंदरता, इतिहास और पर्यटन के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

वेटिकन सिटी की सैन्य स्थिति

अगर हम वेटिकन सिटी की सैन्य स्थिति के बारे में जाने तो आपको जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि इतने छोटे से देश की भी खुद की एक आर्मी है जिसमें 110 सिपाही है और इन सिपाहियों को फौज में शामिल होने के लिए बहुत कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता  है।

वेटिकन सिटी के महान स्थल

वेटिकन सिटी अपने महान और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है इसी कारण यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर प्रमुख स्थलों की बात करें तो यहां पर पीटर्स बेसिलिका, अपोस्टोलिट पैलेस और सिस्टन चैपल मौजूद है।

वेटिकन सिटी के बारे में रोचक तथ्य

  • वेटिकन सिटी एकमात्र ऐसा देश है जो रात को पूर्ण रूप से बंद हो जाता है।
  • वेटिकन सिटी का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है परंतु इस देश का अपना पासपोर्ट है।
  • इस देश का अपना पैसा, टिकटें, लाइसेंस ,राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान भी है।

वेटिकन सिटी से भी छोटा देश सीलैंड है परंतु अभी उसे मान्यता नहीं मिली है। यह भी अपने आप को देश मानता है तथा क्षेत्रफल केवल 6000 वर्ग फुट है। इसका स्वयं का झंडा, मुद्रा आदि है। यहां की जनसंख्या 2011 के आंकड़ों के अनुसार 27 थी।

हम सीलैंड के बारे में भी लेख लेकर आएंगे। अभी हमें आशा है कि आपको वेटिकन सिटी के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा अगर आपको वेटिकन सिटी के बारे में कुछ नया जानने को मिले तो हमें कमेंट करके बताए।

 हम जल्द ही किसी अन्य ज्ञानवर्धक लेख के साथ मिलेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर