गीतांजलि द्वारा लिखित,18 साल का छात्र

वैश्विक स्तर पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज उनके बारे में हम संक्षिप्त जानकारी लेने का प्रयास करेंगे।

  1. पुतिन का जन्म

पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के एक गणराज्य लेनिनग्राद (जो अभी सेंट पीटर्सबर्ग है) में हुआ था। उनके बचपन का पूरा नाम व्लादीमीर व्लादिमीरोविच पुतिन था। उनके पिता का नाम सि्परिदोविच पुतिन तथा माता का नाम मारिया शोलेनेवा था। उनके पिता सोवियत नेवी में थे। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनकी मां को कंपनियों में काम करना पड़ता था। पुतिन ने अपना बचपन अभावों एवं चुनौतियों के बीच बिताया है।

  • केजीबी मे जासूसी जीवन

सन् 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने सोवियत संघ की जासूसी संस्था केजीबी में काम करना शुरू कर दिया। केजीबी में थोड़े समय बाद उन्हें लेनिनग्राद में विदेशियों और वाणिज्यिक दूतावास के अधिकारियों पर निगरानी रखने का कार्य मिला। वर्ष 1996 तक वे केजीबी मे काम करते रहे और अपने जीवन के 16 वर्ष उन्होंने इस काम मे दिया। उन्हें अपने जासूसी के काम से बहुत प्रेम था उन्होंने यह भी कहा कि जो काम पूरी आर्मी नहीं कर सकती है, वह एक जासूस कर सकता है।

  • व्यक्तिगत जीवन

28 जुलाई 1983 में पुतिन ने ल्यूडमिला से शादी की थी। 1985 से 1990 तक वे अपनी परिवार के साथ जर्मनी में ही रहे। वर्ष 2013-14 में आपसी संबंधों में तनाव एवं आपसी मतभेद के कारण उनका तलाक हो गया। उनकी दो बेटियां हैं- मारिया पुतिना और येकातेरिना पुतिना। वे दोनों पूर्वी जर्मनी में ही पली-बढ़ी हैं एवं जर्मन स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की है।

पुतिन की संपत्ति

2007 के चुनाव के दौरान जारी आंकड़ों के मुताबिक पुतिन के पास बैंक खाते में लगभग 37 लाख रूसी रूबल, सेंट पीटर्स वर्ग में 883 वर्ग फुट अपार्टमेंट, सेंट पीटर्सबर्ग बैंक के 260 शेयर और पिता से विरासत में मिली 21 गाडियां हैं।

पुतिन की भाषाएं

रूसी भाषा के अलावा पुतिन को अच्छी जर्मनी बोलने भी आती है। उन्हें शुरुआती समय में अंग्रेजी बोलने में बहुत परेशानी होती थी परंतु राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अंग्रेजी सीख ली। एक इंटरव्यू से पता चला कि पुतिन कभी- कभी स्वीडिश मे भी बात करते हैं।

  • पुतिन का राजनीतिक जीवन

1990 में पुतिन लेनिनग्राद के एक मेयर के सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए। यहीं से उनका राजनीतिक सफर आरंभ हुआ। उन्होंने अनेक सरकारी पदों पर कार्य किया। 1997 में पुतिन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के साथ कार्य करने लगे।

अगस्त 1999 में पुतिन राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए तथा 233 वोट प्राप्त कर रूस के प्रधानमंत्री बने।

बोरिस येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2000 में पुतिन राष्ट्रपति बने। तब से वह चार बार चुनाव जीत चुके हैं। उनका पहला कार्यकाल (2004 से 2008), दूसरा कार्यकाल (2008 से 2012), तीसरा कार्यकाल (2012 से 2018) और  चौथा कार्यकाल (2018 से वर्तमान) तक चल रहा है। कुछ देशों ने पुतिन के चुनाव जीतने के तरीकों को गलत बताया है परंतु वह औपचारिक रूप से राष्ट्रपति रूस के राष्ट्रपति है।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर