गीतांजलि द्वारा लिखित,18 साल का छात्र

मनुष्य को भगवान ने सोचने समझने लायक बनाया है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वो नई नई चीजें जान सकता है एवं अपने आस पास मौजूद वस्तुओं एवं क्रियाओं के पीछे के कारण को भी जान सकता है। कुछ नया जानने और सीखने की क्षमता को ही जिज्ञासा कहते हैं। किसी बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति ने कहा है कि “सीखने की कोई उम्र नहीं होती है” तो आइए कुछ मजेदार एवं नया सीखें।

आपने कभी सोचा है कि महीनों के नाम जनवरी, फरवरी-मार्च, अप्रैल आदि ही क्यों है? उनके पीछे कोई विशेष कारण है या नहीं? अगर है तो क्या कारण है?

महीनों के नाम रोमन भाषा से आए हैं क्योंकि सबसे पहले रोमन कैलेंडर का ही निर्माण हुआ था। रोमन कैलेंडर में पहले केवल 10 महीने थे। जहां वर्ष का शुरुआत मार्च महीने से होता था परंतु बाद में जनवरी और फरवरी को जोड़ा गया। महीनों के सभी नाम रोम के देवी – देवताओं, त्योहारों, शासकों के नाम एवं गिनती पर आधारित है।

जनवरी

जनवरी महीने से वर्ष की शुरुआत होती है। इसका नाम दरवाजे और देश की रक्षा करने वाले यूनानी देवता “जेनस ” के नाम पर है।

फरवरी

फरवरी महीने का नाम फेब्रुआलिया नाम की समयअवधि पर पड़ा है। इस समय के दौरान में लोग अपने पापों को समाप्त करने के लिए देवी देवताओं को प्रसन्न करते थे।

मार्च

मार्च का नाम यूनान के युद्ध के देवता मार्स के नाम पर पड़ा है। वहां वर्ष की शुरुआत इसी महीने से होती है।

अप्रैल

अप्रैल महीना एस्पेरायर शब्द से निकला है। जिसका अर्थ होता है कलियों का खिलना। रोम देश में इसी महीने में बसंत का आगमन होता एवं कलियां खिलती है।

मई

मई महीने का नाम यूनान की देवी “मायया” के नाम पर हुआ है जो पौधे एवं प्रकृति के वृद्धि एवं विकास की देवी है।

जून

जून महीने की उत्पत्ति एक देवी जूनो के नाम पर हुई है जो रोम के सबसे बड़े देवता जीयस की पत्नी थी।

जुलाई

जुलाई महीने का नामांकरण रोमन शासक “जुलियस सीजर” के सम्मान में रखा गया है उनकी मृत्यु इसी महीने में हुई थी।

अगस्त

अगस्त महीने का नाम एक यूनानी पराक्रमी शासक “आगस्टन सीजर” के नाम पर रखा गया था।

सितंबर

सितंबर लैटिन शब्द “सेप्तम” से निकला है जिसका अर्थ है सात। यूनान में साल का आरंभ मार्च से होता है इस हिसाब से सातवां महीना है।

अक्टूबर

अक्टूबर “आक्ट” शब्द से बना हैजिसका अर्थ है आठ। यह यूनान कैलेंडर में आठवां महीना है।

नवंबर

नवंबर महीने का नाम यूनान शब्द के पर्याय “नोवेम्बर” से निकला है जिसका अर्थ है नौ। अर्थात यह नौवां महीना है।

दिसंबर

दिसंबर महीना साल का अंतिम महीना है। यह “डेसेम” शब्द से बना है जिसका अर्थ है दसवां अर्थात दसवां महीना।

क्या आप महीनों के नाम के बारे में यह तथ्य जानते थे?

आपको इस बारे में जानकर कैसा लगा?

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर