एंजेला मर्केल, जर्मनी की चांसलर

जर्मनी, यूरोप का एक बड़ा और शक्तिशाली देश माना जाता है। जर्मनी में राष्ट्रपति के बाद सबसे बड़ा पद चांसलर का है। एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर है। इस कारण से उन्हें दुनिया कि सबसे शक्तिशाली महिला और लोकप्रिय नेता भी माना जाता है। ऐसी बड़ी देश में चांसलर का पद, संभालना विश्व की महिलाओं के लिए गर्व और प्रोत्साहन की बात है।

एंजेला मर्केल का बचपन
एंजेला कासनर मर्केल का जन्म १७जुलाई  १९५४  को जर्मनी के हैम्बर्ग (Hamburg) में हुआ था। एक पादरी और शिक्षक की बेटी, मर्केल जर्मन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (पूर्वी जर्मनी) में बर्लिन (Berlin) के ग्रामीण इलाके में पली-बढ़ीं। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। एंजेला के दादा पोलिश के थे और जर्मन पुलिस में काम करते थे। उन्होंने एंजेला कि दादी से शादी की और बर्लिन, जर्मनी में बस गए।

शिक्षा
१९७३ में, मर्केल ने अपना हाई स्कूल टेंपलिन (Templin) , पूर्वी जर्मनी में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने लीपज़िग विश्वविद्यालय (University of Leipzig) में भौतिकी (Physics) का अध्ययन किया और १९७८ में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने १९७८ से १९९० तक पूर्वी बर्लिन (East Berlin) में विज्ञान अकादमी के भौतिक रसायन विज्ञान संस्थान (Central Institute for Physical Chemistry of the Academy of Sciences) में काम किया। १९८६ में क्वांटम रसायन विज्ञान थीसिस (thesis on quantum chemistry) के लिए डॉक्टरेट से सम्मानित किया और वह उस संस्था में रिसर्चर का काम करने लगीं। ।

राजनीतिक जीवन और यात्रा
१९८९ में बर्लिन की दीवार गिरने के बाद एंजेला मर्केल ने राजनीति की दुनिया में प्रवेश किया। वह पूर्वी जर्मनी की नई लोकतांत्रिक पार्टी, डेमोक्रेतिसेर औफब्रुकफर्स्ट (Demokratischer Aufbruchfirst) में शामिल हो गईं और उन्हें डेप्युटी प्रवक्ता (Deputy spokesperson) चुना गया। अक्टूबर १९९० में ईस्ट और वेस्ट जर्मनी को जोड़ दिया गया और एक देश फ़ेडरल रिपब्लिक ऑफ़ जर्मनी (Federal Republic of Germany) बना जिसे यूनिफिकेशन* (unification) कहा जाता है। मर्केल पर्यावरण (Environment) और परमाणु सुरक्षा (Nuclear safety) मंत्री नियुक्त किया। इस पद ने उनके राजनीतिक करियर को बढ़ावा दिया। सन २००० में, उन्हें पार्टी नेता के रूप में चुना। उसी साल वह चांसलर की चुनाव हार गयी। विपक्ष के नेता के रूप में, मर्केल ने कई आर्थिक पॉलिसी में परिवर्तन लाने की वकालत की और मज़बूत जर्मन-अमेरिकी सम्बंधों का समर्थन किया। यद्यपि कुछ लोग, मर्केल के विचारधारा से समर्थ नहीं थे फिर भी उनकी लोकप्रियता बढ़ती रही। अंत में, २००५ के चुनावों में, एंजेला ने पूर्व चांसलर, गेरहार्ड श्रोडर (Gerhard Schröder) को हरा दिया और जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं। ५१ उम्र में नियुक्त वह जर्मन इतिहास में सबसे कम उम्र की चांसलर थीं। २००५ में पहली बार चांसलर के रूप में शपथ लेने के बाद, मर्केल ने हैल्थकारे (healthcare) टैक्स सुधार (Tax reforms) और ऊर्जा विकास (energy development) और अमेरिका के साथ सम्बंधों को मज़बूत करने पर ध्यान दिया। वह २००९  में दूसरे टर्म के लिए, दिसम्बर २०१३ में तीसरे टर्म के लिए और सितंबर २०१७ में अपने चौथे टर्म के लिए चुनी गईं। हाल ही में, उनकी सरकार चल रहे प्रवासी (migration) संकट के लिए एक प्रशंसनीय कार्य किया है। अक्टूबर २०१८ में मर्केल ने घोषणा कि-कि वह २०२१चांसलर की पद के चुनाव लिए नहीं लड़ेगी।

निजी जीवन
१९७७ में, एंजेला कासनर ने भौतिक विज्ञानी उलरिच मर्केल (Physicist Ulrich Merkel) से शादी की, लेकिन उनकी १९८२ में तलाक हो गई। १९९८में, एक निजी समारोह में, एंजेला ने बर्लिन के एक रसायनज्ञ प्रोफेसर जोआचिम सॉयर / Joachim Sauer, Chemistry professor से दोबारा शादी की। उसकी कोई संतान नहीं है। एंजेला स्पोर्ट्स की शौक़ीन हैं और वह एक फुटबॉल प्रशंसक हैं। वह राष्ट्रीय टीम के स्पोर्ट्स की कई खेल देखती हैं और देखने जाती हैं। अपने युवा वर्षा में, एंजेला रूसी भाषा और भौतिकी के लिए एक शिक्षक बनना चाहती थी। लेकिन राजनीती में क़दम रखने के बाद, यह इच्छा अधुरी रह गयी।

यश और पुरस्कार
फोर्ब्स ने एंजेला मार्केल को “दुनिया कि सबसे शक्तिशाली महिला” के रूप में १२बार नामित किया है। फोर्ब्स की “द वर्ल्ड्स मोस्ट पॉवरफुल पर्सन” की सूची में व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) , रूस के राष्ट्रपति, के बाद वह दो बार दूसरे स्थान पर रही हैं, जिसे एक महिला द्वारा हासिल की गई सबसे ऊँचा रैंकिंग माना जाता है।  २०१५  में, टाइम पत्रिका द्वारा उन्हें “पर्सन ऑफ ईयर” / Person of the Year के रूप में नामित किया गया था। वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त की हैं। जर्मन समर्थक उसे मुटी / Mutti कहते हैं, जिसका अर्थ है “माँ” । कई लोगों ने, मर्केल की तुलना पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री मार्गरेट थैचर ( (Margaret Thatcher) से की है।

————————————————————————————————