प्राची द्वारा लिखित, 20 साल की छात्रा

2021टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद इतिहास रचा और भारत को कांस्य पदक जीताकर विश्व में भारत का नाम रोशन किया।लेकिन 41 साल बाद से क्या मतलब है? इससे पहले भारत ने कितने गोल्ड मेडल जीते? और हॉकी टीम की इस जीत के पीछे किसका योगदान है?

हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल हैऔर 1928 से लेकर 1980 तक के ओलंपिक खेलों में भारत ने हॉकी में 8 बार गोल्ड मेडल जीता है। यह सुनकर बहुत ही आश्चर्य होता है,क्योंकि एक देश जिसने हॉकी में 8 बार गोल्ड मेडल जीता है,आज उसी खेल में हमारा देश कैसे पिछड़ गया। इसकी वजह हमारा क्रिकेट को बढावा देना और ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट में निवेश है।

ओडिसा सरकार का योगदान:-

1995 से लेकर 2018 तक भारतीय हॉकी टीम की स्पोन्सर सहारा कम्पनी थी। सहारा कंपनी ने  कई वर्षों तक भारतीय हॉकी और क्रिकेट टीम को स्पोन्सर किया।वर्ष 2017 में  सहारा कंपनी ने 2021 तक हॉकी की स्पोन्सरशिप ली,परन्तु कंपनी की आर्थिक हालत और बदहाली की वजह से 2018में यह डील समाप्त हो गई। ऐसे संकट के समय में ओडिसा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने यह फैसला लिया कि ओडिसा राज्य भारतीय हॉकी टीम को स्पोन्सर करेगा और उन्होंने सहारा कंपनी द्वारा की जाने वाली भुगतान राशि से 4-5गुना ज्यादा राशि में यह डील कीऔर 150 करोड़ की स्पोन्सरशिप  की ।

ओडिसा में हॉकी का एक महत्वपूर्ण स्थान है।ओडिसा सरकार इससे पहले भी कई बार हॉकी के अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर आयोजन करवा चुकी है।ओडिसा सरकार ने ओडिसा में TATA ग्रुप के साथ मिलकर 2018 मेंOdisha Naval Tata HockeyHigh Performance Center (HPC),कलिंग स्टेडियम में बनाया गया।ताकि बच्चों और युवाओं को हॉकी में प्रोत्साहित किया जाए।

ओडिसा के राउलकेला में 20000 सीटों की क्षमता के साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है।

इसके साथ ही ओडिसा सरकार 2023 में  पुरुष हॉकी वर्ल्डकप का आयोजन ओडिसा में  करवाने का निश्चय किया है।

ओडिसा सरकार की कोशिशों का ही परिणाम है कि भारत को 41 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में हॉकी में मेडल मिला।

यदि सारी राज्य सरकारेंइसी तरह एक खेल को स्पोन्सर करें,तो आने वाले समय में भारत ओलंपिक खेलों में और भी ज्यादा मेडल जीत सकता है और खेलों में अपना प्रदर्शन अच्छा कर सकता है। ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जीवास्तव मेंहॉकी की जीत के पीछे के नायक हैं।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर