सोनम सैनी द्वारा लिखित

14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मानया जाता है। 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत वर्ष 1949 से हुई थी। 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था।

यह वह दिन है जब हम सभी अपने राष्ट्र भाषा हिन्दी का प्रचार और प्रसार करते हैं हिन्दी विश्वभर में बहुसंख्यक लोगां द्वारा बोली जाने वाली मूल भाषा हैं इसलिए हिन्दी दिवस विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो के साथ – साथ सरकारी क्षेत्रों में भी बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाने का फैसला किया। तो चलिए आज खास दिन पर एक लहर की शुरूआत करें, अपनी मातृभाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जय हिन्द- जय हिन्द ।।

शिक्षा का नहीं है कोई मोल।
है जीवन की भाँति अनमोल।।

हिन्दी से हिन्दुस्तान है तभी तो हिन्दी हमारी शान है। आओ मिलकर हिन्दी का सम्मान करें, अपने देश का मान करें। जो भाषा सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सब की एकता दिखाती है, हिन्दी भाषा देश की शान बढ़ाती है। आओ एकसाथ मिलकर मुहिम चलाये आज ही से हिन्दी भाषा अपनाए।

हमारे पूरे देश में वैसे तो बहुत सारी भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन हिन्दी भाषा ज्यादातर लोग बोलते हैं क्योंकि हमारे देश की एक बहुत सरल भाषा है। और 14 सितम्बर 1949 को इसे राष्ट्रभाषा घोषित किया गया था। आने वाले समय में हिन्दी भाषा बहुत बड़ी भाषा बनेंगी इसका जोर फैलने का प्रतिशत 90 प्रतिशत से उपर है। हमारे देश में भले ही अंग्रेजी शासन काल में अंग्रेजी भाषा तेजी से फैल रही है लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग इंग्लिश नहीं बोल पाते क्योंकि इंग्लिश एक कठिन भाषा भी है और इसके एक शब्द को हम पढ़ते हैं। आप जो बोलोगे  वह हिन्दी में लिखा हो जाएगा, आज दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियाँ भी हिन्दी के महत्व को समझ कर इसका उपयोग कर रही है। इसी के महत्व को समझते हुए दुनिया की सबसे तेज़ी से फैलने वाली वेबसाइट फेसबुक ने भी हिन्दी को सपोर्ट किया है, अगर आप कुछ भी इंग्लिश में मैसेज भेजते हैं तो फेसबुक से अपने आप हिन्दी में हो जाता है । भारत के लोगों को ही नहीं  बल्कि दुनिया के बहुत सारे लोगों को हिन्दी पसंद है ।

मन की भाषा, प्रेम की भाषा
हिन्दी है भारत जन की भाषा