अभिषेक द्वारा लिखित, कक्षा 12 का छात्र

नोबेल पुरस्कार विजेताओं के बारे में जानने से पहले हमें यह जानना जरूरी है कि आखिर नोबेल पुरस्कार है क्या? और यह क्यों दिया जाता है?नोबेल पुरस्कार एक सर्वोच्च व सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है|यह पुरस्कार शांति,साहित्य,भौतिक,केमिस्ट्री व अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है| आपको बता दें की यह पुरस्कार रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है| रसायनशास्त्री के साथ-साथ वह एक इंजीनियर भी थे| उनका जन्म 21 अक्टूबर,1833 को स्वीडन में हुआ था| नोबेल पुरस्कारों की स्थापना साल 1895 में हुई थी और पहली बार साल 1901 में नोबेल पुरस्कार दिया जाना शुरू हुआ था| तो आइए जाने इस साल किस किस को और क्यों दिया गया नोबेल पुरस्कार|

  • शांति का नोबेल पुरस्कार

इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ यानी ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम को दिया गया है| यह पुरस्कार उन्हें भूखमरी से निपटने और संघर्ष वाले इलाकों में शांति की स्थिति को बनाए रखने के लिए दिया गया है|

  • फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

इस साल फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार रॉजर पेनरोज को रेनहार्ड गेंजेल व एंड्रिया गेज के साथ संयुक्त रूप से मिला है| रॉजर पेनरोज को यह पुरस्कार ब्लैक होल की खोज करने के लिए दिया गया है| ब्लैक होल ब्रह्मांड का वह हिस्सा है,जहां पर गुरुत्वाकर्षण इतना ज्यादा होता है कि रोशनी भी इस क्षेत्र से वापस नहीं आ सकती|

  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार:

इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिका की कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया है| उन्हें यह पुरस्कार उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए दिया गया है| आपको बता दें कि ‘लुईस ग्लूक’ येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं| उनका जन्म साल 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था|

  • रसायन का नोबेल पुरस्कार:

आपको जानकर बेहद खुशी होगी की इस साल केमिस्ट्री यानी रसायन का नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों को दिया गया है| पहली महिला एमैनुएल चारपेंटियर’ है, जिनका जन्म साल 1968 में फ्रांस शहर में हुआ था| दूसरी महिला विजेता जेनिफर डॉडना है, जिनका जन्म साल 1964 में अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में हुआ था| यह पुरस्कार इन दोनों को ‘जीनोम एडिटिंग’ की पद्धति विकसित करने के लिए दिया गया है|

  • मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार:

इस साल मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है, जिन्होंने हेपेटाइटिस C वायरस की खोज करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया| पहले वैज्ञानिक हैं- ब्रिटेन के माइकल हाउटन,दूसरे वैज्ञानिक हैं- अमेरिका के ‘हार्वे अल्टर’ और तीसरे वैज्ञानिक है- चार्ल्स राइस| इनकी खोज की वजह से ही आज लाखों लोगों की जान बचाई जा रही है| आपको बता दें कि हेपेटाइटिस सी वायरस से लिवर कैंसर होता है, जिसकी वजह से काफी लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट करवाने की जरूरत भी पड़ जाती है| इनकी खोज की बदौलत ही आज हम इससे लड़ पा रहे हैं|

  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार:

इस साल का अंतिम नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन’ को दिया गया है| यह पुरस्कार दोनों अर्थशास्त्रियों को ऑक्शन थ्योरी में सुधार और ऑक्शन (नीलामी) के लिए नए तरीकों का आविष्कार करने के लिए दिया गया है|

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?

संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर