अभिषेक झा द्वारा लिखित – कक्षा 12 का छात्र

पीटर ग्रीन एक महान संगीतकार, गीतकार के साथ- साथ एक अच्छे गिटारवादक भी थे| उनका जन्म 29, अक्टूबर 1946 को बेथनल ग्रीन, लंदन, इंग्लैंड में हुआ था|उन्हें साल 1996 में सर्वश्रेष्ठ गिटारवादक के रूप में चुना गया था| उनकी खासियत यह थी कि वह अपने गीतों के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त करने में रुचि रखते थे ना कि यह दिखाने में कि वह कितने अच्छे कलाकार हैं|

साल 1998 में उन्हें फ्लीटवुड मैक के संस्थापक के रूप में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फेम में सम्मिलित किया गया था|अल्बाट्रॉस, ब्लैक मैजिक वूमनओह वेल ओर मैन ऑफ द वर्ल्ड आदि सुप्रसिद्ध गानों में उन्होंने अपना योगदान दिया|

पीटर ग्रीन ने अनेक सोलो एल्बमो में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है| जैसे—–

  • साल 1970 में “खेल का अंत”|
  • साल 1979 में “द स्काईज”|
  • साल 1980 में “लिटिल ड्रीमर”|
  • साल 1981 में “आप क्या करने जा रहे हो ?”|
  • साल 1983 में “कोलर्स”|
  • साल 1984 में “द केस फॉर द ब्लूज”| आदि में योगदान दिया|

आपको जानकर हैरानी होगी कि शनिवार, 25 जुलाई 2020 को मशहूर संगीतकार व गिटारवादक “पीटर ग्रीन” का 73 साल की उम्र में मृत्यु हो गई| बताया जा रहा है कि वे साइक्रेडेलिक ड्रग्स और मानसिक बीमारी से ग्रसित थे|