फ़िनलैंड यूरोप के उत्तर भाग में स्तिथ है | दिसंबर २०१९ में सन्ना मरीन नामक महिला उस देश की पहली महिला प्रधान मंत्री नियुक्त* हुई. वह ३४ उम्र की है और उन्हें  विश्व में सबसे छोटी उम्र की  प्रधान मंत्री का गौरव भी प्राप्त हुआ है|

उनका जीवन हम सभी के लिए  एक प्रेरणा है

उनका जन्म १६ नवंबर  १९८५  को फिनलैंड के शहर हेलसिंकी* में हुआ था। जब वह बहुत छोटी थी तब उनके  माता-पिता अलग हो गए। उनकी माँ और माँ की साथी ने उनका  पालन-पोषण किया। बचपन से वह अपने आप को बहुत अलग और अकेला महसूस करती थी क्योंकि उनका  परिवार बाकि लोगों की परिवार से अलग था | लोग उनकी परिवार के बारे में चर्चा करते थे और इसका गहरा असर उनके बचपन पर पड़ा |  शायद इसीलिए, उनका मानना है की सभी लोगों को एक सामान्य नज़र से देखना चाहिए और मान्यता देनी चाहिए|

उन्होंने १९ साल की कम उम्र में २००४ में पीरकला हाई स्कूल(Pirkkala High School) से परिक्षा पास किया था। अपने परिवार की वह पहेली व्यक्ति  हैं जिन्होने  कॉलेज की पढ़ाई प्राप्त की है । Tampere विश्वविद्यालय  से  उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव साइंस ( Administrative Science) में  ग्रेजुएशन और  मास्टर्स का कोर्स किया है| अपना खर्च खुद उठाना चाहती थी इसलिए कॉलेज के साथ साथ, उन्होंने  एक बेकरी में केशियर का काम भी किया|

पढ़ाई के बाद , वह सोशल डेमोक्रेटिक युथ पार्टी में शामिल हुई  , जो उनके देश, फ़िनलैंड  की एक मुख्य राजनितिक पार्टी का युवा पार्टी है | २००६ में वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हुई |  २०१० से २०१२ तक इस राजनितिक पार्टी की उप-अध्यक्षा( Vice-President)  का कार्य संभाला | २०१२  में वह शहर Tampere/टैम्पियर प्रशासन की प्रमुख बनीं। उन्होंने अपने YouTube वीडियो के माध्यम से २०१३ से २०१७ तक टैम्पियर/ Tampere  नगर परिषद के प्रमुख के रूप में लोकप्रियता हासिल की|  उनकी तर्क और बहस से  लोग उन्हें पहचान ने लगे और राष्ट्रीय स्थल पर मान्यता प्राप्त हुआ | 

वह २०१५ में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक सांसद के रूप में निर्वाचित* हुईं|  वह पिरकन्मा( Pirkanmaa) क्षेत्र की प्रतिनिधि हैं| एक डाक हड़ताल  ठीक तरह न सँभालने की आलोचना के बाद , फ़िनलैंड के पूर्व  प्रधान मंत्री अंटी रिनी (Antti Rinne) को प्रधान मंत्री पद से हटा दिया | क्योंकि सन्ना भी रिपब्लिकन पार्टी की थीं , उन्हें  पार्टी ने प्रधान मंत्री का  पद सौंपा |    

सन्ना ने पूरी महिलाएं  का घटबंदन सरकार  बनाया है | सभी महिलाएं उनसे भी छोटी उम्र के हैं |  उनका मानना है कि  कम उम्र के होने के बावजूद, महिलाएं पुरूषों की तरह सभी काम सम्हाल सकती हैं | वह जलवायु परिवर्तन ( climate change), समानता(equality) और सामाजिक कल्याण(social welfare) पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है।

सन्ना शादी शुदा है | वह अपने  पति मार्कस रैकोनोनें है.और बेटी एम्मा के साथ रहती हैं |

                     ———————————————————————

* नियुक्त- चुनाव/election में जीतकर कार्य संभालना

* हेलसिंकी( Helisinki) फ़िनलैंड की राझधानी है

* निर्वाचित- Election/ इलेक्शन में जीतना