गीतांजलि द्वारा लिखित, 18 साल की छात्र

क्या आप जानते हैं? वह कौन सा जीव है जो आप के दादा परदादा से भी ज्यादा बुज़ुर्ग है। क्या नाम है उस विश्व के सबसे बुज़ुर्ग जानवर का?

ईश्वर ने इस दुनिया में अनेक रोचक और अद्भुत जीव बनाए हैं। यहां मच्छर और कुछ कीड़े- मकौड़ों की प्रजातियां ऐसी हैं जिनका जीवन एक दिन से भी कम है और हाथी और कछुएँ जैसे कुछ जीव ऐसे भी हैं जो 100 वर्ष से भी अधिक लंबा जीवन जीते हैं।

जॉनाथन एक सेशेल्स प्रजाति का कछुआ है जो इस वर्ष 190 वर्ष का हो जाएगा। जॉनाथन साउथ अटलांटिक महासागर के छोटे ज्वालामुखी द्वीप सेंट हेलेना आईलैंड में कई वर्षों से रह रहा है। जॉनाथन गीनीज विश्व बुक में दुनिया का सबसे बुजुर्ग प्राणी होने का रिकॉर्ड दर्ज करा चुका है।

जॉनाथन मूल रूप से हिंद महासागर में पाया गया था। इसके बाद 1882 में उसे साउथ अटलांटिक महासागर में लाया गया था। उस समय जॉनाथन एक व्यस्क कछुआ था। जिसकी आयु कम से कम 50 वर्ष थी परंतु उसकी असली आयु वैज्ञानिकों को भी नहीं ज्ञात थी।  इस हिसाब से इस वर्ष वह 190 वर्ष का हो जाएगा। उसके साथ तीन और कछुए लाए गए थे जो अब जीवित नहीं है लेकिन जॉनाथन अब भी स्वस्थ्य है।

अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि जॉनाथन जिस प्रजाति का है उस प्रजाति के कछुए अधिकतर 150 वर्ष जीते हैं परंतु जॉनाथन ने इस बात को गलत साबित कर दिया है।

जॉय हॉलिंस, जॉनाथन के पशु चिकित्सक है जो उसकी देखभाल करते हैं। उनका कहना है कि जॉनाथन दशकों से हेलेना आईलैंड के गवर्नर के घर पर है।  वह कहते हैं कि रिकॉर्ड के अनुसार इस कछुए का जन्म वर्ष 1832 है। आज भी यह संपूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। इसके सुनने और सूंघने की शक्ति बहुत तेज है। इसकी आंखें बहुत कमजोर हो गई हैं जिस कारण यह अंधा हो गया है। अभी भी उसके कई वर्षों तक और जीने की आशा वैज्ञानिकों को है।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

Headline Image: https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/b/b9/World%27s_Oldest_Reptile_%2815844883993%29.jpg
Photo: David Stanley from Nanaimo, Canada, CC BY 2.0 https://creativecommons.org/licenses/by/2.0, via Wikimedia Commons