गौरव द्वारा लिखित, कक्षा 7 का छात्र

रेगिस्तान में पाई जाने वाली वनस्पति

रेगिस्तान की वनस्पति में बड़े-बड़े पेड़ नहीं होते वहां छोटी मोटी घास पाई जाती है। रेगिस्तान में हर समय रेत के टापू बनते एवं मिटते रहते हैं।

रेगिस्तान की महत्वपूर्ण वनस्पतियों में कैक्टस भी शामिल हैं। कैक्टस पौधे में पानी के भंडारण की क्षमता पाई जाती है इसलिए वह बारिश के समय पानी को जड़ों में जमा कर लेते हैं और बाद में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग करते हैं।

हमारे भारत में जो रेगिस्तान है, उसका नाम थार मरुस्थल है। यह भारत के राजस्थान में स्थित है हमारे भारत के साथ दुनिया में सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा मरुस्थल है।

रेगिस्तान का तापमान

रेगिस्तान का सामान्य तापमान 45 डिग्री से 50 डिग्री तक है। अधिक तापमान के कारण यहां के लोग सफेद रंग के कपड़े भी पहनते हैं।

रेगिस्तान के बारे में एक अद्भुत बात यह हैं कि यहां दिन जितना गरम होती है रात उतनी ही ठंडी होती है क्योंकि रेत दिन में बहुत जल्दी गर्म तथा रात में बहुत जल्दी ठंडी होती है।

यहां पर गाय अथवा भैंस का दूध नहीं मिलता इसीलिए यहां के लोग ऊंटनी का दूध पीते हैं जो 24 घंटे में खराब हो जाता है इससे पाउडर भी बनाया जाता है।

रेगिस्तान से चूरू का तापमान 50° से भी अधिक हो जाता है।

रेगिस्तान में जीवन यापन करना मुश्किल क्यों है?

रेगिस्तान में जीवन यापन करना बहुत मुश्किल है। यहां पर वर्षा ना होने के कारण पानी की बहुत कमी है और तापमान भी अधिक है इसलिए रेगिस्तान मे जीवनयापन करना मुश्किल है लेकिन कई मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद यहां जीव रहते हैं।

रेगिस्तान का जहाज

रेगिस्तान में पाए जाने वाले एक जानवर का नाम ऊंट है। उसे रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है इसलिए क्योंकि यह रेगिस्तान में दूर तक चल सकता है।

इसकी यह खासियत यह है कि यह है कई दिनों तक बिना पानी पिए रह सकता है। इनके शरीर मे कुंबड़ होती है जिसमें यह पानी जमा कर लेते हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनका शरीर उसे उपयोग करता हैं।

रेगिस्तान का सांप

आप सभी सांप के बारे में जानते ही होंगे आइए अब हम रेगिस्तान के सांप के बारे में जानें। रेगिस्तान में सांप की कई प्रजातियां पाई जाति है इनमें से अधिकतर प्रजातियां जहरीली होते हैं। इनमें से कई सांप के काटने पर मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।

रेगिस्तान का केकड़ा

केकड़ा रेगिस्तान में पाया जाने वाला ऐसा जीव है जो चपटा और चौड़ा होता है इसे ध्यान से देखा जाए तो यह गोल आकार का होता है।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर