गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

विश्व के अलग-अलग देशों की सरकारें विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा नियम कानून के माध्यम से महिलाओं, बच्चों तथा समाज से अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों का कल्याण मे लगी रहती हैं और यह आवश्यक भी है क्योंकि एक देश में कमजोर वर्ग को मजबूत करके ही समानता स्थापित की जा सकती है। इसी कड़ी में स्कॉटलैंड सरकार द्वारा उठाया गया एक कदम विश्व के विभिन्न देशों के लिए आदर्श साबित हुआ। स्कॉटलैंड पीरियड प्रोडेक्ट अर्थात महावारी के दौरान महिलाओं द्वारा उपयोग में लाए जाने वाली वस्तुओं को मुफ्त में उपलब्ध करवाने वाला पहला देश बना है। आज हम स्कॉटलैंड में बने इस कानून के बारे में पूर्ण जानकारी लेंगे।

पीरियड प्रोडेक्ट एक्ट

सभी देशों की सरकारें विभिन्न ऐसे कार्यक्रम चलाती रहती है जिसके द्वारा महिलाओं को पीरियड प्रोडेक्ट (सेनेटरी नेपकिन, टैम्पोन आदि) वितरित किए जाते हैं तथा जागरूकता फैलाई जाती है परंतु स्कॉटलैंड सरकार विश्व की पहली ऐसी सरकार बनी है जिसने पीरियड प्रोडेक्ट निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए पीरियड प्रोजेक्ट एक्ट लागू किया है जिसके तहत पीरियड प्रोडेक्ट हासिल करना महिलाओं का कानूनी अधिकार बन गया है।

कहां से ले सकते हैं पीरियड प्रोडेक्ट?

स्कॉटलैंड सरकार द्वारा लाए गए इस कानून के तहत सभी सरकारी निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालयों आदि के शौचालय में पीरियड प्रोडेक्ट को फ्री में उपलब्ध करवाना अनिवार्य हो गया है।

मोबाइल ऐप द्वारा भी लिया जा सकता है पीरियड प्रोडेक्ट

स्कॉटलैंड सरकार ने इस नियम को बनाने के साथ-साथ तकनीकी कार्यक्रम भी चलाए हैं जिनमें से एक मोबाइल ऐप के द्वारा महिलाओं की पीरियड प्रोडेक्ट तक पहुंच सुनिश्चित की गई है। स्कॉटलैंड में अब एक अद्भुत मोबाइल ऐप बनाया गया है। पिकअपमायपीरियड (pickupMyPeriod) ऐप के माध्यम से लड़कियां अपने आसपास के दुकानों से फ्री में पीरियड प्रोजेक्ट ले सकेंगी तथा इस ऐप को एक गैर सरकारी संगठन हे गर्ल्स (Hey girls) द्वारा लांच किया गया है और यही इसकी देखरेख कर रही है।

इस कानून की निर्माण की प्रक्रिया

अगर हम इस कानून के इतिहास को देखें तो सबसे पहले इस कानून की पेशकश स्कॉटलैंड में 2019 में देश की श्रममंत्री मोनिका लेनोन की ओर से की गई थी। वह बहुत प्रसिद्ध समाज सेविका भी हैं जो समाज के लिए और प्रमुख रूप से महिलाओं के विकास के लिए कार्य करती हैं। वह 2016 से ही ऐसी मुहिम से जुड़ी हुई थीं कि जिसके तहत महिलाओं को बिना किसी खर्च के पीरियड प्रोडेक्ट की सुविधा प्राप्त हो सके ताकि किसी भी महिला की स्वास्थ्य पर आर्थिक तंगी का प्रभाव ना पड़े।

फिर 2020 में यह कानून स्कॉटलैंड देश की संसद में रखा गया। इस पर किसी का विरोध नहीं आया सभी लोगों ने इसका समर्थन किया और इस कानून को पास कर दिया गया।

इस कानून के तहत स्कॉटलैंड सरकार की यह ज़िम्मेदारी है कि वह महिलाओं को बिना किसी खर्च के पीरियड प्रोडेक्ट उपलब्ध करवाएं।

इस कानून का उद्देश्य

इस कानून का उद्देश्य पीरियड पॉवर्टी को समाप्त करना है। पीरियड पॉवर्टी का अभिप्राय पीरियड के दौरान खरीदे गए उत्पादों के कारण महिलाओं पर आने वाले आर्थिक बोझ से है।

कई बार गरीबी और आर्थिक समस्याओं के कारण महिलाएं पीरियड प्रोडेक्ट का खर्च नहीं उठा पाती हैं और उन्हें कपड़ा तथा अन्य अस्वस्थ्य वस्तुओं का उपयोग करना पड़ता है जिससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पीरियड्स के दौरान जागरूकता के अभाव तथा आर्थिक कमियों के कारण पीरियड प्रोडेक्ट का उपयोग ना कर पाना, महिलाओं में विभिन्न प्रकार के कैंसर का कारण भी बन जाता है।

आज हमने स्कॉटलैंड के पीरियड प्रोडेक्ट एक्ट के बारे में जानकारी हासिल की। आशा है आपको स्टॉकलैंड सरकार की यह मुहिम अच्छी लगी होगी। आपको क्या लगता है सभी देशों की सरकारों को पीरियड पॉवर्टी को समाप्त करने के लिए इस प्रकार के कदम उठाने चाहिए?

हम इसी प्रकार के अन्य ज्ञानवर्धक लेखों तथा देश-विदेश में हो रही घटनाओं की जानकारी लेकर जल्द मिलेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर