गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

खेलों की दुनिया में भी भारत बहुत प्रगति कर रहा है। भारत के बहुत सारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं तथा हमारे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व से ऊंचा कर रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने खेल से संबंधित आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर बहुत निवेश किया है। इस क्षेत्र में एक नई प्रगति देखने को मिली है। इस बार 2022 में भारत ही फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप को अपने देश में करवा रहा है। आज हम इसके बारे में पूर्ण जानकारी लेने वाले हैं:-

फीफा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल से संबंधित बहुत सारी संस्थाएं कार्य करती हैं। फीफा का फुल फॉर्म या विस्तृत नाम फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन है। इस संस्था की स्थापना 1904 में हुई।

फीफा ने 1930 से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल विश्वकप आयोजित करवाना आरंभ कर दिया। अभी 211 राष्ट्र संघ फीफा के सदस्य माने जाते हैं।

क्या फीफा कोई पुरस्कार भी देता है?

फीफा संस्था प्रत्येक वर्ष, साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला खिलाड़ी को फीफा वलोन-दोर (FIFA Ballon d’Or) के खिताब से सम्मनित करती है।

क्रिस्टियनो रोनल्डो को भी कुछ समय पहले ही फीफा के इस खिताब से सम्मानित किया गया तब वह बहुत अधिक भावुक हो गए क्योंकि उन्होंने बहुत चुनौतियों के बाद इस उपाधि को प्राप्त किया।

फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप

फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप के बारे में कुछ मूलभूत जानकारी इस प्रकार हैं:

फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप 2 साल के अंतराल के बाद फीफा के सदस्य देशों में से किसी एक देश द्वारा करवाया जाता है।

फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप भी फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ही आरंभ किया गया, इसे 2008 में आरंभ किया गया था और अब तक हर वर्ष करवाए जाते हैं।

भारत में फीफा महिला विश्व कप 2022

हमने फीफा के बारे में मूलभूत जानकारी हासिल कर ली। अब हम 2022 में भारत में होने वाले फीफा अंडर 17 महिला विश्वकप के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

इस बार 2022 में भारत में फीफा का सातवां संस्करण है। भारत ने 2020 में फीफा की मेजबानी की परंतु कोरोना के कारणवश वह प्रतियोगिता रोक दी गई इसीलिए 2022 में भारत में ही हो रहा‌ है।

भारत में 2017 में हुए फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप की पहली बार मेजबानी की थी और अब दूसरी बार भी मेजबानी कर रहा है परंतु भारत पहली बार फीफा अंडर 17 महिला विश्व की मेजबानी कर रहा है।

अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भारत के कई राज्यों में होने वाला है जिसमें गोवा, महाराष्ट्र और उड़ीसा शामिल हैं।

इसका आरंभ उड़ीसा के भुवनेश्वर के स्टेडियम में हुआ वहां पर विश्वकप के दो शुरुआती मैच खेले गए हैं।

इस प्रतियोगिता में पहली बार मोरक्को और ब्राज़ील और भारत और अमेरिका साथ खेलें।

इस महिला विश्वकप का आरंभ 11 अक्टूबर से हो चुका है और  11, 14 और 17 अक्टूबर को मैच खेले जाएंगे।

आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा तथा जानकर अच्छा लगा होगा कि भारत फीफा महिला विश्व कप की मेजबानी कर रहा है हम आगे भी इस तरह के विभिन्न खबरों के मिलते रहेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर