वर्षा द्वारा लिखित, कक्षा 9 की छात्रा

हम सभी ने सात अजूबों के बारे में पढ़ा एवं सुना है आज हम उनमें से एक अजूबा चीन की दीवार के बारे में जानेंगे ।

अजूबे क्या होते हैं?

दुनिया में अजूबों के रूप मे सात जगहों को चुना गया है जो अपनी भौगोलिक स्थिति एवं सौंदर्य के कारण संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है।

अजूबे का चुनाव

आपके मन में सवाल ज़रूर आ रहा होगा कि इतनी सारी सुंदर जगह में से सात अजूबों का निर्धारण कैसे होता है। इनका चुनाव संपूर्ण विश्व में वोटिंग से किया जाता है। अभी के हमारे अजूबे 2007 में एक कंपनी द्वारा दुनिया भर के लोगों से ऑनलाइन वोटिंग के परिणामस्वरूप चुने गए थे।

विश्व के सात अजूबे

1) चीन की दीवार (चीन)
2) ताजमहल (भारत)
3) पेटा (जॉर्डन)
4) क्राइस्ट रिडीमर (ब्राजील)
5) माचू पिचू (पेरु)
6) कोलोजीयम (रोम)
7) चिचन इटजा (मैक्सिको)

चीन की दीवार

चीन की दीवार सात अजूबों में से ही एक अजूबा है। चीन की दीवार पत्थर और मिट्टी से बनी है। इस दीवार को चीन के शासकों द्वारा बनाया गया था। इसे इसलिए बनवाया गया था ताकि उतरी हमलावरों से बचा जा सके।

चीन की दीवार पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर सोलहवाँ शताब्दी तक बनावाई गई थी।

चीन की दीवार कहीं से बराबर नहीं है कहीं यह 9 फीट ऊंची है तो कहीं 35 फीट ऊंची। यह  8,851.8 कि.मी (5,500.3) मील तक फैली है।

चीन की दीवार की कुछ विशेषताएं

चीन की दीवार बहुत ऊंची है मगर इसकी ऊंचाई कहीं पर भी समान नहीं है यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है। इस दीवार को देखने के लिए खूब दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

चीन की दीवार चीन की सीमा पर स्थित है। चीन की दीवार 2,300 से अधिक साल पुरानी है हालांकि इसके निर्माण के समय चीन एकीकृत देश था।

चीन की विशाल दीवार केवल एक बड़ी दीवार नहीं है। स्टेन गॉडविन एक ट्रैवल एक्सपर्ट है उन्होंने बताया है कि यह दीवारों और किलों की एक श्रृंखला है।

चीन की दीवार के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

1) कुछ समय पहले इस दीवार में से पत्थरों को निकालकर तस्कर बाजारों में भी बेचा जाता था।
2) 60- 70 के दशक में लोगों ने इस दीवार के पत्थर चुरा कर अपने घरों में लगाने शुरू किए थे।
3) चीन की दीवार को सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: https://pixabay.com/photos/great-wall-of-china-mountain-ancient-3022907/