पलक द्वारा लिखित, कक्षा 7 की छात्रा

हम सभी को साइकिल चलाना कितना पसंद होता है। हम हमेशा यह सोचते हैं कि हम साइकिल चलाने में माहिर हो जायें। ऐसे कई लोग हैं जो साइकिल चलाना बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वह लोग पहाड़ों और अन्य जगहों पर बिना गिरे साइकिल चलाते हैं। आज हम साईकिल दिवस पर बात करेंगे।

विश्व साइकिल दिवस

अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि साइकिल दिवस कब मनाया जाता है?

साइकल दिवस हर साल 3 जून को मनाया जाता है। अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 3 जून को साइकिल दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

साइकिल का इतिहास

अब आप यह तो सोच रहे होंगे कि साइकिल कितने सालों से चली आ रही है साइकिल का इतिहास क्या है? साइकिल का इतिहास बहुत पुराना है। आज के समय में हर किसी के पास कार मोटरसाइकिल उपलब्ध है मगर लोगों को अपने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए साईकिल का प्रयोग करना चाहिए।
साइकिल का आविष्कार किकृ पैट्रिक मैकमिलन ने किया था। साइकिल का आविष्कार 1839 स्कॉटलैंड में हुआ था।

साइकिल के मुख्य भाग

1) फ्रेम
2) पहिया
3) हैंडल
4) सीट
5) पेडल

साइकिल चलाने के फायदे

साइकिल चलाने के कई फायदे हैं जैसे-
1) कैंसर के जोखिम को कम करे।
2) वजन कम करे।
3) हृदय को स्वस्थ रखे।
4) तनाव कम करे।

 साइकिल के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1) साइकिल का यह नाम 1860 में फ्रांस में पड़ा।
2) साइकिल का पहला मॉडल स्कॉटलैंड में तैयार किया गया था।
3) चाइना में 50 करोड़ से अधिक साइकिल हैं।
4) दुनिया की सबसे महंगी साईकिल का नाम ट्रेक बटरफ्लाई मडोने है जिसकी कीमत लगभग 5लाख अमेरिकी डॉलर है।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: https://pixabay.com/photos/cycling-bike-trail-sport-sun-1533265/