गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 साल की छात्रा

अभी कुछ दिनों पहले ही देश के राष्ट्रपति के रूप में पहली बार एक आदिवासी महिला अर्थात द्रौपदी मुर्मू ने शपथ लिया है जो सम्पूर्ण देशवासियों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस समय राष्ट्रपति के पद, शक्तियां, लाभों और द्रौपदी मुर्मू के जीवन से संबंधित चीजों को जानने के लिए लोग बहुत उत्सुक हैं। इस दौरान राष्ट्रपति के आवास स्थल राष्ट्रपति भवन का जिक्र ना हो, ऐसा संभव ही नहीं है। राष्ट्रपति किस स्थान पर रहते हैं तथा उसकी क्या विशेषताएं हैं, इसका ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। भारत में राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन में रहते हैं जो नई दिल्ली में स्थित है। यह भारत देश के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है तो आज हम राष्ट्रपति भवन के बारे में सभी मज़ेदार और रोचक तथ्यों पर बात करेंगे।

राष्ट्रपति भवन का क्षेत्रफल

राष्ट्रपति भवन 330 एकड़ क्षेत्रफल पर बनाया गया है जोकि एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। पूरे विश्व में भारत का राष्ट्रपति भवन दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है। यह अमेरिका के व्हाइट हाउस से भी बड़ा है। इसमें लगभग 300 से अधिक कमरे हैं और बहुत ही चौड़े – चौड़े गलियारे भी हैं। अगर विश्व के सबसे बड़े निवास भवन की बात की जाए तो वह इटली की राजधानी रोम का क्यूरनल पैलेस है।

राष्ट्रपति भवन का पता

अगर हम राष्ट्रपति भवन के कार्यालयी पते के बारे में बात करें तो वह भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।

राष्ट्रपति भवन का निर्माण एवं डिजाइन

राष्ट्रपति भवन के निर्माण और डिजाइन में बहुत लंबा समय लगा। हमारे राष्ट्रपति भवन को एडविन लैंडसीर लुटियन ने बनाया था। इसके निर्माण में 17 वर्षों का लंबा समय लगा। इसका निर्माण कार्य 1913 में शुरू हुआ तथा 1930 में समाप्त हुआ। राष्ट्रपति भवन बहुत ही बेहतरीन डिजाइनिंग से बनाया गया है। इस भवन को अंग्रेजों के समय में बनाया गया था। आप सभी जानते हैं कि अंग्रेजो के समय में वायसराय बहुत प्रसिद्ध होते थे इसलिए इसे वायसराय हाउस के नाम से जाना जाता था।

राष्ट्रपति भवन का उपहार संग्रहालय

संग्रहालय तो आप सभी जानते ही होंगे जहां पर चीजों का संग्रह किया जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि राष्ट्रपति भवन में उपहारों के लिए भी संग्रहालय है जहां पर राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप दी गई कीमती चीजों को रखा गया है। यहां पर जॉर्ज पंचम को उपहार में मिली दो चांदी की कुर्सियां भी रखी गई हैं जिसपर जॉर्ज पंचम तथा उनकी रानी बैठती थी।

राष्ट्रपति भवन में अशोका हॉल

राष्ट्रपति भवन में एक विशेष हाल है जिसे अशोका हॉल के नाम से जाना जाता है। इस हॉल में राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त विभिन्न मंत्रियों की शपथग्रहण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

राष्ट्रपति भवन की प्रमुख मूर्तियां

राष्ट्रपति भवन में अनेकों मूर्तियां रखी गई हैं और मार्बल हॉल विशेषकर दुर्लभ चित्रों और मूर्तियों के लिए ही बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की सबसे प्रसिद्ध मूर्ति गौतम बुद्ध की है।

यह मूर्ति चौथी शताब्दी के आसपास की है जो दरबार गेट के सामने लगाई गई है।

राष्ट्रपति भवन के उद्यान

राष्ट्रपति भवन अपने उद्यानों के लिए बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर अलग-अलग आकार के और अलग-अलग प्रकार के फूलों से भरे हुए बहुत ही सुंदर और मनमोहक उद्यान हैं जिसमें अलग-अलग प्रजातियों के फूल लगाए गए हैं। यहां पर बहुत सारे पशु पक्षी भी देखने को मिलते हैं।

राष्ट्रपति भवन का प्रमुख समारोह

आपके मन में यह बात आ रही होगी कि राष्ट्रपति भवन सामान्य लोगों के लिए कब खुला होता है। तो आपको हम बता दें कि राष्ट्रपति भवन का सबसे प्रसिद्ध समारोह उद्यानोत्सव है जो फरवरी में आयोजित होता है। इस दौरान राष्ट्रपति भवन को खोला जाता है। यह कार्यक्रम मुगल गार्डन में होता है जहां पर विभिन्न प्रकार के देश-विदेश के फूलों की प्रजातियों को लगाया जाता है। यह कार्यक्रम अपने 159 प्रजातियों के गुलाबों के लिए प्रसिद्ध है।

आज हमने राष्ट्रपति भवन से संबंधित बहुत ही रोचक तथा मनोरंजक तथ्यों के बारे में आपको बताया है। आशा है कि आपको कुछ नई चीजें जानने को मिली होंगी तथा इन चीजों को जानकर कुछ नए ज्ञान की प्राप्ति हुई होगी। हम इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक तथा मनोरंजनपूर्ण जानकारियों के साथ जल्दी मिलते हैं।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/