अभिषेक झा द्वारा लिखित – कक्षा 12 का छात्र

जॉन लुईस एक आंदोलनकारी थे, जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों के अधिकारों के लिए आंदोलन किया था| उन्हें एक सभ्य राजनीतिज्ञ और अमेरिकी नागरिक अधिकारिक नेता के तौर पर जाना जाता था| उनका जन्म 21 फरवरी,1940 को अलबामा के पास, अमेरिका में हुआ था| वह अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी (कांग्रेस) के सदस्य थे|

उन्होंने अनेक आंदोलनों मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| जैसे- साल 1950 में ‘ अमेरिकी नागरिक आंदोलन’, 21 मार्च 1965 से 25 मार्च 1965 में “सेल्मा मार्च”, 4 मई,1961 से सितंबर,1961 में “स्वतंत्रता की सवारी” और “वाशिंगटन पर मार्च” आदि आंदोलनों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया|

जॉन लुईस को अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था| जैसे——–

  • साल 2002 में ‘स्पिगर्न मेडल’|
  • साल 2011 में ‘स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक’|
  • साल 2017 में ‘कोरेटा स्कॉट किंग बुक अवॉर्ड्स’ यानी अमेरिकी साहित्य पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया था|

आपको जानकर दुख होगा कि शुक्रवार,17 जुलाई, 2020 को 80 साल की उम्र में ‘जॉन लुईस’, जिन्हें नागरिक अधिकार के चैंपियन के प्रतीक के रूप में जाना जाता था उनकी मृत्यु हो गई|बताया जाता है कि वह कैंसर से पीड़ित थे|