वंदना द्वारा लिखित, 20 साल की छात्रा

जापान की राजनीति में एक तूफान उमड़ पड़ा है क्योंकि शिंजो आबे जापान में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले नेताओं में से एक थे जिनकी कुछ समय पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने संपूर्ण विश्व को हिला कर रख दिया। आज हम शिंजो आबे के संपूर्ण जीवन के बारे में जानेंगे।

कौन है शिंजो आबे?

शिंजो आबे एक जापानी राजनेता थे जिन्होंने जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री और जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में 2006 से 2007 तक और फिर 2012 से 2020 तक कार्य किया।

शिंजो आबे को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जुनिचिरो कोइजुमी के तहत 2005 से 2006 तक मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य किया और विपक्ष के नेता भी रहे।

8 जुलाई, 2022 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा (जापान में एक शहर) में  उच्च सदन के चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण देते समय गोली मार दी गई थी और कथित तौर पर कार्डिओपल्मोनरी बीमारी से पीड़ित होने के कारण उसी दिन कुछ समय बाद में उनके घावों से उनकी मृत्यु हो गई थी ।

शिंजो आबे जन्म एवं शुरुआती जीवन

शिंजो आबे का जन्म टोक्यो, जापान में एक प्रमुख राजनीतिक परिवार में हुआ था, जिसका पूर्व- द्वितीय विश्व युद्ध, युद्धकाल और युद्ध के बाद के जापान में महत्वपूर्ण आर्थिक प्रभाव था। शिंजो आबे का परिवार मूल रूप से यागामुची प्रान्त का है और उनका पंजीकृत निवास नागाटो, यागामुची है। शिंजो आबे के बड़े भाई मित्सोबिशी पैकेजिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ बने, जबकि उनके भाई नोबुओ किशी विदेश मामलों के वरिष्ठ उप-मंत्री बने । शिंजो आबे का असली नाम नोबोसुके किशी था ।

शिंजो आबे की शिक्षा

शिंजो आबे ने सेइकी एलीमेंट्री स्कूल और सेईकी जूनियर और सीनियर हाई स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने आगे लोक प्रशासन का अध्ययन किया और 1977 में सेइकी विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

आबे बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए और तीन सेमेस्टर के लिए दक्षिणी कैलोफोर्निया विश्वविद्यालय के नीति, योजना और विकास विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति का अध्ययन किया। उन्होंने अप्रैल 1979 में कोबे स्टील के लिए काम करना शुरू किया और बाद में 1982 में कंपनी छोड़ दी।

आबे ने विदेश मामलों के मंत्री के कार्यकारी सहायक, एलडीपी के के निजी सचिव (लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी) के महासचिव और एलडीपी जनरल कॉउन्सिल के अध्यक्ष के निजी सचिव सहित कई  सरकारी पदों पर काम किया।

शिंजो आबे और उनका परिवार

शिंजो आबे के परिवार का जापान की राजनीति से करीब तीन पीढ़ियों का नाता रहा है। शिंजो के पिता शिनटारो आबे 1982 से लेकर 1986 तक जापान के विदेश मंत्री रह चुके हैं, उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनकी माता का नाम योको किशी था जो स्वयं एक राजनेता थी। शिंजो आबे ने 1987 में एकी मात्सुजाकी से शादी की। वह एक सोशलाइट और पूर्व रेडियो डिस्क जॉकी हैं। अकी आबे को उनके मुखर विचारों के कारण लोकप्रिय रूप से ‘घरेलू विपक्षी दल’ के रूप में जाना जाता है, जो अक्सर अपने पति के विपरीत होती हैं। जापान के प्रधानमंत्री के रूप में आबे के पहले कार्यकाल के बाद, उनकी पत्नी अकी मात्सुजाकि ने टोक्यो के कांडा जिले में एक जैविक इजाकाया खोला। मूल भाषा जापानी के अलावा, शिंजो आबे अंग्रेजी भी बोलते थे ।

शिंजो आबे का राजनीतिक कैरियर

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे
छवि स्रोत: https://fortune.com/

1993 में आबे जापान के प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। 1999 में स्वास्थ्य और कल्याण समिति के निर्देशक और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) सोशल अफेयर्स डिवीज़न के निर्देशक भी बने।

2002 से 2003 तक शिंजो आबे ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के उप मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य किया।

2005 से 2006 तक भी वह सचिव के पद पर कार्यरत रहे।

2006 में पहली बार शिंजो आबे जापान के प्रधानमंत्री बने परन्तु 2007 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

2012 में शिंजो आबे ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व में चुनाव जीता। उसी वर्ष 26 दिसंबर को आबे जापान के प्रधानमंत्री चुने गए थे। 2017 में शिंजो आबे ने 22 अक्टूबर को मध्यावधि चुनाव में शानदार जीत देखी ।

इसके बाद दोबारा 2020 में शिंजो आबे ने 28 अगस्त को जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

शिंजो आबे का स्वास्थ्य

आबे ने अल्सरेटिव कोलाइटिस से चिकित्सा जटिलताओं के कारण कार्यकाल में एक वर्ष के बाद जापान के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफ़ा दे दिया। अपनी बीमारी से उभरने और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के बाद, आबे ने अगस्त 2020 में अपने अल्सरेटिव कोलाइटिस के एक महत्वपूर्ण पुनरुत्थान का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे इस्तीफे की घोषणा की ।

शिंजो आबे की हत्या

8 जुलाई 2022, को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा में एक अभियान भाषण देते समय गोली मार दी गयी थी और कथित तौर पर कार्डिओपल्मोनरी बीमारी से पीड़ित होने के बाद में उनके घावों से उनकी मृत्यु हो गई थी ।

वह 67 साल के बुजुर्ग थे। पुलिस ने कथित शूटर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। जिस शख़्स ने उनको गोली मारी थी उसका नाम यामागामी तेतसुया है और आबे की मौत की घोषणा से पहले उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

हमने आपको जापान के प्रसिद्ध नेता शिंजो आबे के जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया। आशा है आपको उनके व्यक्तित्व की जानकारी प्राप्त हुई होगी।

हम इसी प्रकार के दुनियाभर के प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी लेकर मौजूद रहते हैं। आप उन्हें हमारी वेबसाइट से पढ़ सकते हैं हम जल्द ही किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ मौजूद होंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: https://abcnews.go.com/