धान की पराली : एक समस्या

पराली धान के बचे हुए हिस्से को कहते हैं, जिसकी जड़े धरती में होती हैं। धान की फसल पकने के बाद जो उसका ऊपरी हिस्सा होता है, उसे किसान काट लेते हैं, क्योकिं वही काम का होता है। जो बाकी का हिस्सा होता है वो किसान के लिए किसी काम का नहीं होता है। अगली फसल को उगाने के लिए खेतों को खाली करना होता है इसलिए किसान फसल के बाकी का यानि सूखी पराली को आग लगा देता है।