सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया – 100 मिलियन कोविड वैक्सीन की खुराक का उत्पादन

कोरोना वाइरस से लड़ने की राह में विश्व की कई जानी मानी कंपनियाँ अपना अपना दाँव आज़मा रही है। और अब इस दौड़ में भारत की सीरम इंस्टीट्यूट भी अपना दाँव आजमाने जा रही है। इंस्टीट्यूट की पुणे स्थित लेबोरेटरी में विश्व के कई बड़े वैज्ञानिक बड़े ज़ोरों-शोरों से कोरोना वाइरस के लिए के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इंस्टीट्यूट का दावा है कि करीब 100 मिलियन वैक्सीन के जरिये वे लोगों को टेस्ट करने जा रहे हैं। इसके ट्रायल वे कई देशों में करेंगे जिसमें से भारत भी एक है। यह अभी साफ नहीं है कि भारत में कितने लोगों के लिए यह वैक्सीन उपलब्ध हो पाएगी।