गीतांजलि द्वारा लिखित, 19 वर्ष का छात्र

भारत देश की न्याय व्यवस्था में भारत के मुख्य न्यायाधीश का बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुछ समय पहले ही यू यू ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुना गया था परंतु उनका कुछ महीने अर्थात बहुत कम समय का रहा और अब आने वाले 8 नवंबर को वह रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद देश को एक नए मुख्य न्यायधीश की आवश्यकता है। यू यू ललित के बाद मुख्य न्यायधीश के पदाभार को संभालने के लिए न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ जिनका पूरा नाम धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ है को चुना गया है। आज हम उनके बारे में पूर्ण जानकारी लेने वाले हैं और यू यू ललित के बारे में तथा मुख्य न्यायाधीश पद के बारे में जानने के लिए आप नन्ही खबर का निम्न लेख पढ़ सकते हैं।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया अर्थात सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश – यू यू ललित

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जानते हैं। उनका जन्म 1959 के  नवंबर माह में हुआ। वह बाम्बे में जन्मे थे। उनके पिताजी का नाम वाई वी चंद्रचूड़ तथा माता का नाम प्रभा चंद्रचूड़ था।‌ उनके परिवार के लोग भी न्याय व्यवस्था में थे। पिताजी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस थे।

शिक्षा

जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपनी आरंभिक शिक्षा मुंबई से की थी। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए तथा एलएलबी किया। उसके बाद उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से एल एल एल तथा एसजेडी किया है।

कानूनी करियर

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कानून के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह 22 मई 2000 से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश चुने गए तथा मुंबई के भी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे। उन्होंने महाराष्ट्र निर्देशक के रूप में भी लंबे समय तक काम किया।

2000 से पहले 1998 में वह अपने निवास स्थान अर्थात बाम्बे में ही वरिष्ठ अधिवक्ता भी रहे और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी कार्यरत रहे।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 2013 के अक्टूबर में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नामित हुए फिर उन्होंने वहां पर मुख्य न्यायधीश की भूमिका निभाई।

13 मई 2016 को उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप मे चयनित किया गया।

अन्य पेशा

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ केवल कानून क्षेत्र में ही प्रसिद्ध नहीं है उन्होंने कई सारे विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया है। वे संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के कानून यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, हावर्ड के लॉ स्कूल और विश्व बैंक और एशिया बैंक में शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ भारत के 50वे मुख्य न्यायाधीश होंगे। इससे पहले 49 मुख्य न्यायाधीश स्वतंत्रता के बाद से अब तक कार्यरत रहे हैं। वर्तमान न्यायधीश यू यू ललित ने चंद्रचूड़ का नाम केंद्र सरकार को दे दिया था जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मुहर लगा दी है।

8 नवम्बर को यू यू ललित अपने पद से रिटायर होने वाले हैं। उसके बाद 9 नवंबर को जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे और मुख्य न्यायाधीश के पद को संभालेंगे।

आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। हम इसी प्रकार के विभिन्न ज्ञानवर्धक लेखों के साथ मिलते रहेंगे।

क्या आप भी नन्ही खबर के लिए लिखना चाहते हैं?
संपर्क करें nanhikhabar@gmail.com पर

शीर्षक छवि स्रोत: Wikimedia