आशु द्वारा लिखित- 20 साल की छात्रा

अयोध्या श्री राम का जन्मस्थान है। भारत में हिंदुओं के 7 प्रमुख और पवित्र तीर्थस्थल हैं जिनमें से एक अयोध्या है। अयोध्या में राम मंदिर पर काफी पुराने समय से विवाद चलता आ रहा है। इसी के चलते 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया जो राम मंदिर के पक्ष में था।

राम मंदिर पर विवाद शुरू क्यों हुआ?

लगभग 500 साल पहले इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई, जब अयोध्या में राम मंदिर को हटाकर मस्जिद बना दी गई। उस वक़्त मुगल साम्राज्य के शासक बाबर थे। उनके सिपहसालार (प्रधान सेनापति) मीर बाकी ने सन् 1528 में राम मंदिर को गिरा दिया और उसकी जगह मस्जिद का निर्माण कराया। उस मस्जिद को बाबरी मस्जिद के नाम से जाना गया।

कैसा रहा मंदिर बनने का फैसला आने का सफ़र?

सन् 1853 में इस जगह पर पहली बार लड़ाई दंगे हुए। उसके कुछ दशकों के बाद मंदिर के अंदर राम की मूर्तियाँ पाई गईं। हिंदू समुदाय के अनुसार श्रीराम खुद अपनी जन्मभूमि पर आये थे। वहीं मुसलमानों का कहना था कि किसी ने रात को मस्जिद के अंदर आकर ये मूर्तियाँ रखी हैं।

9 नवंबर, 1989 में राम मंदिर की नींव के रूप में पहली ईंट रखी गयी। और आखिर 9 नवंबर, 2019 को फैसला मंदिर के पक्ष में आया। इस प्रकार यह केस 492 साल तक चला और देश के सबसे लंबे चलने वाले केसों में एक बन गया।

क्या है राम मंदिर बनाने की शैली?

राम मंदिर को नागर शैली में बनाया जायेगा। नागर शैली संरचनात्मक मंदिर स्थापत्य की एक शैली है। सबसे पहले इस शैली का उपयोग नगर बनाने में किया जाता था इसलिये इसे नागर शैली का नाम दिया गया। मंदिर को वास्तुशास्त्र के हिसाब से बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट के हिसाब से इसे बनाने में तीन से साड़े तीन साल का समय लग सकता है।

मंदिर का नया स्ट्रक्चर

मंदिर के पहले वाले स्ट्रक्चर में काफी बदलाव किये गए हैं। मंदिर का एक शिखर गर्भग्रह के ऊपर बनाया जाएगा जो सबसे ऊँचा होगा। नये स्ट्रक्चर में इसकी ऊँचाई 161 फीट कर दी गई है जबकि पहले डिज़ाइन में इसकी ऊँचाई 141 फीट थी। मंदिर की लंबाई और चौडाई 360 फीट और 235 फीट क्रमशः कर दी गयी है।

पहले मंदिर को दोमंजिला बनाया जाना था लेकिन अब तीन मंज़िला बनाया जाएगा। इसके अलावा पहले तीन मंडप बनाये जाने थे लेकिन अब इनकी संख्या 5 हो चुकी है। शिखर के फर्स्ट फ्लोर पर गर्भग्रह में राम की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।

यह डिज़ाइन लोगों की मंदिर से जुड़ी भावनाओं को देखकर बनाया गया है।